Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
उत्तराखण्ड

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दून पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक हजार से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। नियमों का पालन नहीं करने पर 78 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 7 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 21 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

4 नवंबर 2026 को चलाए गए इस अभियान में पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्रों को प्रमुख रूप से शामिल किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देहराखास, बंजारावाला, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, नई बस्ती रेसकोर्स और ऑफिसर्स कॉलोनी समेत कई इलाकों में घर-घर जाकर जांच की।

अभियान के दौरान किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी क्षेत्रों से आकर रह रहे लोगों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे और जमानत पर बाहर चल रहे सात आरोपियों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने ऐसे लोगों को दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सत्यापन अभियान के दौरान कई मकान मालिकों की ओर से किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराए जाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने 78 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए 7.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई। इनसे कुल 13,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 21 लोगों को थाने पहुंचाया। उनसे पूछताछ करने के साथ पहचान और पते से संबंधित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की निगरानी जारी रहेगी। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों और घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन कराने की अपील की गई है।

Loading

error: Content is protected !!