Breaking News :
>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

इंद्रेश कुमार बोले, सीएए को लेकर लोगो में भ्रम फैलाया जा रहा, इसका विरोध करना देश के साथ गद्दारी

देश में भय फैलाकर मुस्लिमों को भड़काया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। इस कानून का विरोध देश के साथ गद्दारी है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी से नागरिकता छीनने के लिए। वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों को सम्मान और सुरक्षा देने की दिशा में कार्य कर रही है, जबकि कुछ पढ़े-लिखे अनपढ़ देश का माहौल खराब कर रहे हैं। यह बातें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तराखंड के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहीं।

शुक्रवार को नगर निगम स्थित टाउन हॉल में सीएए को लेकर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय समेत अन्य वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने लोगों को सीएए की बारीकियों और फायदों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश का महौल बिगाडऩे के लिए मुस्लिमों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ पढ़े-लिखे लोग भी मूर्खतापूर्ण बातें कर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। जबकि, सरकार ने किसी के साथ अन्याय नहीं किया है। अन्य देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और सम्मान देने के उद्देश्य से यह कानून लगाया गया है।

विरोध करने वालों को ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए कि वे किसके साथ हैं। पाकिस्तान जैसे देश में अल्पसंख्यकों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह जगजाहिर है। विडंबना है कि मुस्लिम राष्ट्र होने के बावजूद पाकिस्तान में मुस्लिमों को भी प्रताडि़त किया जा रहा है। जबकि हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश है जहां सभी 72 फिरकों के मुस्लिमों को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है। इस दौरान मंच के प्रांत सह संयोजक इंतजार हुसैन, शाहीन परवेज और रूबी बेगम ने भी लोगों को सीएए की जानकारी दी। इस दौरान असरार कुरैशी, नदीम जैदी, अमीर कुरैशी, मासूम अली, अनीस गौड, डॉ. इकबाल अहमद, गुलिस्ता, नसरीन आदि उपस्थित थे।

मालिक ने हमें हिंदुस्तानी बनाया है

इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमें मालिक ने हिंदुस्तानी बनाया है और हम हमेशा हिंदुस्तानी रहेंगे। वर्षों से देश में रह रहे मुस्लिमों की नागरिकता छीनने का सवाल ही नहीं उठता। पाकिस्तान में बंटवारे के समय गए लोगों को 72 साल बाद भी नागरिकता नहीं मिल पाई है।

लाहौर भी देख सकेंगे आप लोग

केंद्र सरकार सभी मुद्दों पर बेहतर कार्य कर रही है। अल्पसंख्यकों के बेहतरी के साथ ही एक देश एक कानून की तर्ज पर कार्य हो रहा है। पाकिस्तान के साथ भी देश की सरकार उसी की भाषा में बात कर रही है। सीमा विवाद से लेकर अन्य मसलों पर पाकिस्तान को भारत कड़ा जवाब दे रहा है। जरूरत पड़ी तो हिंदुस्तान लाहौर तक पहुंच जाएगा और आप लोग भी लाहौर घूम सकेंगे।

कांग्रेस ने 70 साल गुमराह किया

कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा देश के मुसलमानों को गुमराह किया। उन्हें शिक्षित नहीं होने दिया और समाज में पिछड़ों का दर्जा दिया। अब यही कांग्रेस मुस्लिम समाज को सीएए से डरा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!