Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देशविशेष

G-20 श्रम शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता, मजदूरों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर हुआ मंथन

पटना में आयोजित सम्मेलन के अंतिम दिन हुई कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें

विशेषज्ञों ने विभिन्न मुद्दों पर दस्तावेज प्रस्तुत किया

विशेषज्ञ ने स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को मजबूत करने पर जोर दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2023, शुक्रवार, पटना। पटना में दो दिवसीय G-20 श्रम शिखर सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रतिनिधियों ने प्रवासी श्रम, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं और कार्य के भविष्य पर मसौदा वक्तव्य पर चर्चा की। इस शिखर सम्मेलन में ट्रेड यूनियन नेताओं, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों के अलावा 28 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

G-20 श्रम शिखर सम्मेलन के समापन दिवस पर विशेषज्ञों ने विभिन्न मुद्दों पर दस्तावेज प्रस्तुत किया। सम्मेलन में संयुक्त घोषणा करने से पहले सामाजिक सुरक्षा निधि की अंतरराष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी, G-20 देशों में रोजगार के नए अवसर और चुनौतियां, तकनीकी बाधा, सामाजिक सुरक्षा को लागू करने में बाधायें और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर श्रम मामलों के विशेषज्ञ रवि रमन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सूचना व संचार तकनीक की शुरुआत के कारण काम के प्रवास का वैश्विक परिदृश्य बदल गया है। उन्होंने कहा कि G-20 देशों को क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण परिवर्तनों को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि कार्य क्षमता को बढ़ाया जा सके। सम्मेलन के दौरान चीन के एसीएफटीयू प्रतिनिधिमंडल ने चीन में ट्रेड यूनियनों की गतिविधियों पर लेबर-20 अध्यक्ष को एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता केके तिवारी ने लेबर-20 के लोकतांत्रिक और सफल संगठन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बीएमएस और संबद्ध यूनियनों की सराहना की। सम्मेलन में हिस्सा लेने आए प्रतिनिधियों ने पटना के अशोक कन्वेंशन सेंटर में एक-दूसरे के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

G-20 श्रम शिखर सम्मेलन के दौरान एक प्रस्ताव भी अपनाया गया, जिसमें मुख्य मुद्दों पर आम सहमति का सारांश शामिल किया गया। बाद में इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील सहित ट्रोइका देशों के अतीत, वर्तमान और भविष्य के अध्यक्षों द्वारा एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया। बैठक के अंतिम दिन लेबर-20 ग्रुप के चेयरमैन हिरण्मय पंड्या ने ब्राजील की अगली चेयरपर्सन रूथ कोएल्हो मोंटेइरो को कमान सौंपा। ब्राजील G-20 की अगली अध्यक्षता ग्रहण करेगा।
दूसरे दिन बैठक से पहले G-20 देशों के प्रतिनिधियों ने शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन पटना साहिब में तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया। बैठक के पहले दिन बिहार के राज्यपाल ने श्रम शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर G-20 देशों और अन्य आठ अतिथि देशों के प्रतिनिधिमंडलों द्वारा श्रम सुधारों, शिकायतों और रोजगार के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा, विचार-विमर्श और विचार-मंथन सत्र के दौरान कई प्रतिनिधियों द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों पर COVID-19 महामारी के प्रभाव को उठाया गया। इससे पहले बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने समिट का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्रेड यूनियन नेताओं, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और सरकार में हितधारकों से श्रमिकों और वंचित समूहों की शिकायतों का समाधान करके उनके मानवाधिकारों की रक्षा करने की अपील की। वहीं बिहार आए देश-विदेश के मेहमानों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य की झलक दिखाई गई।

सभी प्रतिनिधि शनिवार को प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!