Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागसामाजिक गतिविधियाँ

प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया ग्राम चौपाल कार्यक्रम

ग्राम पंचायत बामसू के पंचायत भवन में ‘‘सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों द्वारा आवास, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, मनरेगा, गौशाला आदि सहित क्षेत्र की कुल 14 समस्यायें दर्ज कराई गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, रुद्रप्रयाग। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ‘‘सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में आज विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासमू में प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में पंचायत भवन बामसू में ‘‘ग्राम चौपाल कार्यक्रम‘‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा 14 समस्यायें दर्ज कराई गई। दर्ज समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बामसू के गामीणों द्वारा ग्रेन डीलर द्वारा राशन कार्ड से प्रति यूनिट काटने की शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कि ग्रेन डीलर द्वारा 4 रुपए किग्रा चावल तथा 3 रुपए किग्रा गेहूँ वितरण किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने की माँग की।
ग्रामीणों द्वारा किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में न आने की शिकायत दर्ज की गई। श्रीमती वैशाखी देवी द्वारा आवास जीर्ण शीर्ण होने से उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की माँग की गई। श्रीमती कुंवरी देवी पत्नी दरवान सिंह द्वारा गौशाला की माँग की गई। रामदयाल आर्य पुत्र वैशाखू आर्य ने शिकायत दर्ज की कि उन्हें नया राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही की माँग की।

इस अवसर पर प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित हो रही हैं जिसमें सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनायें संचालित की जा रही हैं तथा ग्रामीणों एवं बेरोजगार युवाओं को उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है ताकि वह संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्यायें दर्ज कराई गई हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करवाई जायेगी।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में संचालित निर्माणाधीन योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग से सुधीर कुमार कपरूवाण, आशा कार्यकत्री दीना देवी, आँगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी, पार्वती देवी, ऊषा देवी, जमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, केदार सिंह, बलवीर सिंह, कुलदीप कंडारी, दुर्गा देवी, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!