Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डजॉब्सताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : पटवारी के 366 व लेखपाल के 147 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा की जारी हुई विज्ञप्ति

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पटवारी के 366 व लेखपाल के 147 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। शैक्षिक योगिता एवं आयु सीमा के के आधार पर समस्त पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आयोग की वेबसाइट पर न टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के तत्पश्चात आवेदन पत्र भरना होगा। यद्यपि ये पद जनपद संवर्ग के हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को जनपद का विकल्प देने की अभी आवश्यकता नहीं है। जनपद का विकल्प लिखित परीक्षा के उपरांत मेरिट लिस्ट के आधार पर लिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

कैसे करें आवेदन एवं ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)’ क्या है, जानिए ? 

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं भरा है, वह आवेदन पत्र भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) भरें। ववन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में अभ्यर्थी को अपने बारे में संपूर्ण शैक्षिक विवरण भरना होगा। इसे भरते समय पूरी सावधानी जरूरी है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने विवरण में परिवर्तन करना चाहता है तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को संशोधित करें, तत्पश्चात ही आवेदन प्रपत्र भरें।

आयु सीमा :

  • पटवारी पद के लिए अभ्यर्थी की आयु  : 21 से 28 वर्ष के बीच
  • लेखपाल पद के लिए अभ्यर्थी की आयु  : 21 से 35 वर्ष के बीच

शैक्षिक योग्यता :

  • पटवारी व लेखपाल दोनों ही पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है।

परीक्षा का माध्यम :

सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा आनलाइन या आफलाइन किसी भी माध्यम से कराई जा सकती है। चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षण दोनों में पास होने पर, मेरिट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे।

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य वर्ग के छात्र के लिए  : 300 रुपये
  • अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए  : 150 रुपये 

[box type=”shadow” ]महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • आनलाइन आवेदन : 22 जून 2021से आरम्भ
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 5 अगस्त 2021
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 7 अगस्त 2021
  • लिखित परीक्षा संभावित : नवंबर 2021

शारीरिक दक्षता (पटवारी पद):

  • पुरुष अभ्यर्थी को 60 मिनट (एक घंटे) में 7 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थी को 35 मिनट में 3.5 (साढ़े तीन) किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

शारीरिक दक्षता (लेखपाल पद):

  • पुरुष अभ्यर्थी को 60 मिनट (एक घंटे) में 9 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थी को 35 मिनट में 4.5 (साढ़े चार) किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।।[/box]

आरक्षण :

  • पटवारी व लेखपाल दोनों पदों के लिए नियमानुसार आरक्षण लागू होगा।

[highlight]अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को ई-मेल chayanayog@gmail.com के के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी तिथियों का विशेष ध्यान रखें।[/highlight]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!