Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

गंगा में गिर रहे कागजों में टैप नाले, हकीकत जानकर डीएम हुए हैरान

हरिद्वार: केंद्र और राज्य सरकारों का फोकस राष्ट्रीय नदी गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने पर है, लेकिन इस मुहिम को सिस्टम गंभीरता से नहीं ले रहा। जिलाधिकारी दीपक रावत के निरीक्षण के दौरान यह हकीकत नमूंदार हुई। बात सामने आई कि जिन नालों को कागजों में टैप दर्शाया गया, वे अभी भी गंगा में गिर रहे हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जल संस्थान के संबंधित अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के ट्रांसफर की संस्तुति की है। साथ ही यह भी कहा है कि इन अभियंताओं को भविष्य में कभी हरिद्वार में तैनाती न दी जाए।

नमामि गंगे परियोजना के तहत गोमुख से लेकर हरिद्वार तक गंगा स्वच्छता के मद्देनजर हो रहे कार्यों की पड़ताल करते हुए दैनिक जागरण ने 10 से 13 मई तक सीरीज प्रकाशित की थी। इसमें मुख्य फोकस टैप किए गए नालों और एसटीपी को लेकर था।
सरकारी आंकड़ों व जमीनी हकीकत में खास अंतर नजर आया। इस पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत ने संज्ञान लेते हुए नमामि गंगे के निदेशक को जांच कर रिपोर्ट तलब की थी।

इसी कड़ी में हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने बुधवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत नालों की टैपिंग के मद्देनजर पड़ताल की। उन्होंने पाया कि जिन नालों की टैङ्क्षपग की सूचना कागजों में उनको दी गई वह वाकई टैप ही नहीं है।

ऋषिकुल टंकी नंबर 6 के पास नाले का पानी टैङ्क्षपग के अभाव में सीधे गंगा में प्रवाहित हो रहा है। गलत सूचना देने से खफा डीएम ने जल संस्थान के संबंधित अधिशासी अभियंता और मायापुर क्षेत्र के एई राकेश चौहान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गैर जनपद भेजने और कभी हरिद्वार में तैनात न करने की संस्तुति की।

उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जाएगी कि इसके लिए गंगा अनुरक्षण इकाई के ईई आरके जैन या जल संस्थान के ईई अजय कुमार में से कौन जिम्मेवार हैं। जिम्मेवार ईई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि छूटे नालों की टैङ्क्षपग का कार्य नमामि गंगे योजना के जरिये हेाना है। विभागीय अधिकारी गलत जानकारी देकर काम में बाधा डाल रहे हैं।
हरकी पैड़ी पर निरीक्षण में डीएम ने पाया कि चोटीवाला होटल का गंदा पानी कूड़ा सहित नाली के माध्यम से सीवेज में जा रहा है। इससे रोजाना सीवर चोक होकर गटर के उबलने से गंदा पानी हरकी पैड़ी पर गंगा में जाने की शिकायत भी डीएम को मिली थी। डीएम ने होटल स्वामी पर निगम के माध्यम से 15 हजार का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही चेताया कि दोबारा ऐसा होने पर सीज करने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराएंगे। डीएम ने मुख्य नगर अधिकारी नितिन ङ्क्षसह भदौरिया को निर्देशित किया कि नगर निगम से दो कार्मिक हरकी पैड़ी क्षेत्र के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच करेंगे। वहीं, एक चाय के खोखे पर डिस्पोजेबल सामग्री को खुले में फेंके जाने पर पांच हजार का चालान काटते हुए डीएम ने उसे वहां से हटाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ज्वालापुर कटहरा बाजार में पॉलीथिन के थोक सप्लायर अल्फा प्लास्टिक के प्रोपराइटर राकेश की ओर से कटहरा बाजार मस्जिद परिसर में बने गोदाम के माध्यम से प्रतिबंधित पालीथिन की आपूर्ति करते रंगे हाथ पकड़ा।

गोदाम में भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद होने पर डीएम ने गोदाम व थोक दुकान को सीज करा दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम नितिन सिंह भदौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल, गंगा अनुरक्षण इकाई के अधिशासी अभियंता राजीव जैन, पेयजल निगम एई आरएस गुप्ता, जल संस्थान के एई राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!