Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना महामारी के चलते विकास कार्यों की धीमी गति को रफ्तार देने की चुनौती को लेकर धामी सरकार एक्शन मोड में

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून पुष्कर सिंह धामी सरकार एक्शन मोड में है। विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए विभागों की कार्यप्रणाली सरकार के निशाने पर है। निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं के लिए बनने वाले विभागीय प्रस्तावों को पूरी तैयारी और गुणवत्ता से बनाने के साथ बनाया जाएगा, ताकि आपत्तियों के निराकरण में ही समय बीत न जाए। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को निर्देश जारी किए।

प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते विकास कार्यों की धीमी गति को रफ्तार देने की चुनौती को लेकर धामी सरकार अधिक सतर्क हो गई है। सरकार ने विभागों के कामकाज को सुधारने को सर्वोच्च प्राथमिकता बना लिया है। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने विभागों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखनी शुरू कर दी है। विभागीय बैठकों को परिणामोन्मुख बनाने के लिए सात सूत्रीय फार्मूला सामने रखने के बाद अब मुख्य सचिव ने विभागीय प्रस्तावों को बनाने में सावधानी और गुणवत्ता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में आम जन को सरकार की कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शिता से मिलने की पहली सीढ़ी विभागीय प्रस्ताव ही हैं।

विभाग प्रस्ताव बनाने में पर्याप्त सावधानी नहीं बरत रहे हैं

यह देखने में आया है कि विभाग प्रस्ताव बनाने में पर्याप्त सावधानी नहीं बरत रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न प्रशासकीय विभागों और जिलों व फील्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन स्तर पर समीक्षा बैठकों में इस लापरवाही का उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण, भूमि आवंटन व अंतरण, परियोजनाओं की तकनीकी व वित्तीय स्वीकृतियों से संबंधित प्रस्तावों में सक्षम स्तर पर परीक्षण के बाद विभिन्न चरणों में कई आपत्तियां लगाई जा रही हैं। साथ में अतिरिक्त सूचनाओं की अपेक्षा भी की जाती है। इसका परिणाम ये होता है कि प्रस्ताव अथवा परियोजनाएं लंबित या अटक जाती हैं।

आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सक्षम स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद सभी बिंदुओं पर एक जांच सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर प्रस्ताव का संपूर्ण परीक्षण कर एक साथ सभी आपत्तियों को इंगित किया जाएगा। इससे आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा। पहली बार के बाद दोबारा नई आपत्तियां लगाई जाती हैं तो इसका स्पष्ट कारण तो देना ही होगा, साथ में एक स्तर ऊपर अधिकारी से अनुमति भी लेनी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!