Breaking News :
>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखण्ड

दिल्‍ली के पर्यटक जोडे के कत्‍ल में चालक को फांसी की सजा, तीन को आजीवन कारावास

विकासनगर, देहरादून : अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान ने 2014 में चकराता घूमने आए पश्चिम बंगाल के दिल्ली में कार्यरत चित्रकार अभिजीत पोल व उनकी मित्र फाइन आर्ट टीचर की हत्या  के मामले में सुनवाई के बाद चकराता क्षेत्र के चारों अभियुक्तों को हत्या व साक्ष्य मिटाने में दोषी करार देते हुए मुख्‍य आरोपी राजू को फांसी की व  बाकी तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुष्टि न होने पर दुराचार मामले में चारों को दोषमुक्त कर दिया गया था।

23 अक्टूबर, 2014 को दिल्ली निवासी फाइन आर्ट टीचर मोमिता दास अपने चित्रकार मित्र अभिजीत पॉल के साथ चकराता घूमने आई थी। अभिजीत मूल से पश्चिम बंगाल का निवासी था, जो कुछ सालों से दिल्ली में कल्याण निवास लाडोसराय इलाके में रह रहा था। मोमिता और अभिजीत ने घूमने के लिए उस दिन चकराता बस स्टैंड से राजूदास का बोलेरो वाहन बुक कराया।

राजू उन्हें लाखामंडल क्षेत्र में घुमाने ले गया, रास्ते में उसने अपने तीन साथियों को गाड़ी में बैठा लिया। बाद में राजू और उसके साथियों ने अभिजीत की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, बाद में दुष्कर्म के बाद मोमिता का भी कत्ल कर दिया।

आरोपितों ने उनके पर्स, मोबाइल व अन्य कीमती सामान भी लूट लिया था। दोनों के शव उन्होंने अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। अभिजीत का शव 31 अक्टूबर और मोमिता का सड़ा गला शव 13 नवंबर 2014 को उत्तरकाशी के पुरोला में खाई से बरामद हुआ।

देहरादून और उत्तरकाशी जिले की पुलिस के साथ ही दिल्ली के साकेत थाने की पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की कडिय़ां जोडऩे में जुटी थीं। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस हत्या के आरोपितों तक पहुंची। मोमिता लूटा गया मोबाइल मुख्य आरोपित बोलेरो चालक राजू की आइडी पर चलता मिला, वह नया सिम डालकर इसे उपयोग में ला रहा था।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में शामिल टुंगरौली चकराता निवासी कुंदन दास, बबलू और गुडडूदास को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एडीजे ने मुख्य अभियुक्त राजू दास को फांसी व 3 को आजीवन कारावास की सजा व सुनाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!