Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
देश

पंजाब में ‘आप’ के CM चेहरे की घोषणा करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। पंजाब में आप का सीएम फेस कौन होगा, इसका एलान पार्टी कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे एलान करेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता की राय पर ही सीएम फेस तय किया जाएगा। चार दिन पूर्व पार्टी ने सीएम फेस के बारे में लोगों की राय जानने के लिए फोन नंबर जारी किया था। इसके लोग अपनी राय दे रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर 7074870748 पर 72 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है।

रविवार को आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नंबर पर पिछले 72 घंटे में साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने व्हाट्सएप, 7 लाख के करीब लोगों ने काल, डेढ़ लाख लोगों ने वाइस मैसेज और डेढ़ लाख लोगों ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपनी राय दी है।

पंजाब के लोगों द्वारा भारी संख्या में मिल रही प्रतिक्रिया पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि लाखों की संख्या में पंजाब की जनता द्वारा आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मिल रही प्रतिक्रिया साबित करती है कि पंजाब के लोगों ने इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा। पंजाब के लोग पारंपरिक पार्टियों के भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति से तंग आ चुके हैं। लोग अब बदलाव चाहते हैं।

लोगों से अपील करते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप द्वारा जारी नंबर पर अपनी राय दें और अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुने एवं राज्य में बनने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में भागीदार बनें। सभी डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी लोगों से मिली राय के अनुसार मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!