Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
उत्तराखण्डचमोली

औली में जुटने लगी पर्यटकों की भीड़, 2 जनवरी 2024 तक बुकिंग फुल 

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2023, शनिवार, जोशीमठ। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां 80 प्रतिशत तक होटल और लॉज फुल हो चुके हैं और दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। स्थानीय होटलों में पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं जो पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल हो रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। औली के साथ ही क्वारीपास में पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि औली में बर्फ पिघल चुकी है लेकिन गोरसों से लेकर क्वारीपास में बर्फ है। वहीं मौसम विभाग की 30 जनवरी के बाद पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है जिससे नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक अधिक संख्या में उमड़ रहे हैं।

औली में 80 प्रतिशत तक होटल, लॉज व होम स्टे बुक हो चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि औली में दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। वहीं औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने कहा कि होटलों में अधिकांश बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि नए साल पर औली में बर्फबारी हो तो बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ सकते हैं। पर्यटकों को होटलों में पहाड़ी व्यंजन झंगोरे की खीर, चैसा, मंडुवे की रोटी, अरसे, रोट, गहत की दाल, लाल चावल, झंगोरे की खीर आदि परोसे जा रहे हैं। पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!