Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
अन्यताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा : स्‍पीकर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2020, मंगलवार। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रत्येक मुद्दे को कार्यवाही से हटाया जा रहा है, जो संसदीय प्रणाली के तहत ठीक नहीं है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। इसलिए समूचा विपक्ष सदन में जाने से पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। मुकेश अग्निहोत्री का कहना है पिछले पांच दिनों से विपक्ष का कोई भी प्रस्ताव नहीं लगाया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के सभी प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है।

उनका कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है इस तरह का काम प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी कांग्रेस नेताओं के पास पहुंचे। उन्‍होंने कहा बातचीत करने के लिए भीतर आएंं, समस्या का समाधान होगा। सत्तारूढ़ दल के नियम 62 नियम 63 के प्रस्ताव नहीं लगाए जा रहे हैं, विपक्ष न्याय की मांग कर रहा है।

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी का कहना है आज प्रजातंत्र दिवस है और प्रदेश में सरकार ने प्रजातंत्र की यह दशा बना कर रख दी है। कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेंद्र राणा, आशीष बुटेल, विनय कुमार, मोहनलाल ब्राक्टा, सुंदर सिंह ठाकुर कर्नल धनीराम शांडिल धरने पर बैठे। मामला नहीं सुलझता देखकर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने चेंबर से बाहर आए और विपक्षी विधायकों को बातचीत के लिए भीतर लेकर गए।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि हमने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से मुलाकात करके न्याय की मांग की है देखते हैं कि अब न्याय मिलता है या नहीं। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा इस मामले पर बातचीत हो गई है और समाधान निकल गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!