Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद जो भी जरूरी काम होंगे वह सरकार करेगी’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद जो भी जरूरी काम होंगे, वह सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण सबकी भावनाओं का केंद्र है, इसे लेकर किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ग्राम सभा स्तर तक विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले पांच व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में प्रदेश सरकार ने 400 से अधिक फैसले लिए हैं। सभी को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। प्रदेश को आपदा का सामना करना पड़ा, उससे भी हम धीरे-धीरे उबर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान तत्परता के साथ राहत बचाव कार्य किए।

उत्तराखंड आज देश के अन्य राज्यों के मुकाबले तेजी से तरक्की की राह पर है : कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते 21 वर्षों में राज्य ने विकास के अनगिनत आयाम छुए हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और आंदोलन की कोख से जन्मे उत्तराखंड ने गठन के बाद अपनी विकास यात्रा के दौरान आपदाएं भी झेलीं, लेकिन राज्य मजबूत इरादों के साथ खड़ा रहा और संकट से निपटने में कामयाब हुआ।

कौशिक ने कहा कि 21 साल की विकास यात्रा में पानी, बिजली, सड़क, गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में राज्य सफल रहा है। इस विकास यात्रा में केंद्र का भी बड़ा सहयोग रहा है। राज्य को विशेष पैकेज मिलने से औद्योगिक विकास की नींव पड़ी और बुनियादी ढांचा विकसित हुआ। उत्तराखंड आज देश के अन्य राज्यों के मुकाबले तेजी से तरक्की की राह पर है।

श-दुनिया में उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के रूप में है, हमें इस पहचान को बनाए रखना है : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही प्रदेश की समृद्धि एवं तरक्की की नई ऊंचाइयों की कामना की है। अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश-दुनिया में उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के रूप में है। हमें इस पहचान को बनाए रखना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!