Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी को ‘टीम वर्क’ पर पूरा भरोसा 

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। निवेशक सम्मेलन के जरिए ढाई लाख करोड़ रुपये निवेश के लक्ष्य को हासिल करना एक बड़ा काम है। यह कठिन लक्ष्य टीम वर्क से ही प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक अच्छे लीडर हैं। वो जाने हैं कि एक साथ आना एक अच्छी ‘शुरुआत’ है, साथ रहना ‘प्रगति’ का द्योतक है और एक साथ काम करना ‘सफलता’ की गारंटी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी कैबिनेट को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों में झोंक दिया है। देश के प्रमुख शहरों के साथ ही विदेश में आयोजित किए जा रहे रोड शो और सम्मेलनों में ‘टीम धामी’ एकजुट नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली को देखकर लगाता है कि वह ‘वन मैन आर्मी’ के सिद्धांत पर विश्वास नहीं करते।

‘सामूहिकता’ की ताकत पर उन्हें पूरा भरोसा है। मौजूदा समय में धामी सरकार का फोकस दिसम्बर माह में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों पर है। निवेश का लक्ष्य काफी बड़ा है। मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। धामी इस निवेशक सम्मेलन के ब्रांडिंग अभियान को खुद लीड कर रहे हैं। दिल्ली में हुए ‘कर्टन रेजर’ से लेकर देश और विदेश में आयोजित ‘रोड शो’ में मुख्यमंत्री शिरकत कर रहे हैं। खास बात है कि काबिल अधिकारियों के साथ ही उनके मंत्रिमण्डल के सभी चेहरे समिट के प्रचार में जुटे हुए हैं। धामी जब दुबई के उद्योगपतियों और कारोबारियों को न्योता देने गए तो उनके साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

डाॅ. धन सिंह रावत किसी भी व्यक्ति को कन्वींस करने की क्षमता रखते हैं। धामी जानते हैं कि उनकी यह विशिष्टता निवेशकों को लुभाने में फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके बाद, मुख्यमंत्री जब चेन्नई गए तो रोड शो में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा दिखे। कारोबारियों के सम्मेलन में सौरभ बहुगुणा की स्पीच जबरदस्त रही। अपने जीवन में कई देशों का दौरा कर चुके सतपाल महाराज ने वहां निवेशकों को बताया कि उन्हें निवेश के लिए उत्तराखण्ड ही क्यों आना चाहिए। उन्होंने उत्तराखण्ड की विशिष्टताओं को सिलसिलेवार निवेशकों के सामने रखा। बैंगलौर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने निवेशकों को उत्तराखण्ड सरकार की नीतियों से रूबरू करवाया। उन्होंने देवभूमि के शांत और सुरक्षित वातावरण, शानदार अवस्थापना विकास, स्थिर सरकार और सस्ती मैन पॉवर को जिक्र भी किया।

मुख्यमंत्री धामी सुबोध उनियाल और रेखा आर्य के साथ बंगलौर नहीं जा सके थे फिर भी दोनों मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आज धामी कैबिनेट सहयोगी प्रेमचन्द अग्रवाल के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। अहमदाबाद में भी रोड शो और नामीचीन उद्योगपतियों के साथ बैठकें होनी हैं। मुख्यमंत्री की यह रणनीति अच्छी लगती है कि उन्होंने अपने उन कैबिनेट मंत्रियों को समिट की ब्रैंडिंग के लिए आगे किया है जिनके विभागीय क्षेत्र में ज्यादा निवेश आने की उम्मीद है। जैसे पर्यटन, खेल, कृषि, पशुपालन, अवस्थापना विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *