Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
आर्थिक गतिविधियाँ

एप्पल ने मार्केट में फिर मचाया तहलका : एम-3 चिप्स के साथ ‘मैकबुक प्रो’ किया लॉच

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, क्यूपर्टिनो। एप्पल ने अपना नया मैकबुक प्रो और ‘आईमैक लैपटॉप नए एम3 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा है। एम3 प्रो और एम3 मैक्स 14 और 16 इंच के मॉडल अब एक नए स्पेस ब्लैक फिनिश में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसके साथ एम3, एम3 प्रो, एम3 मैक्स प्रोसेसर को भी लॉन्च किया। मैकबुक प्रो मॉडल में 20 प्रतिशत उज्जवल एसडीआर सामग्री के साथ एक शानदार लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, 1080पी कैमरा, एक इमर्सिव छह-स्पीकर साउंड सिस्टम और कनेक्टिविटी विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ग्राहक नए मैकबुक प्रो को ऑर्डर कर सकते हैं और डिवाइस 7 नवंबर से एप्पल स्टोर और अधिकृत पुनर्विक्रेताओं के पास पहुंच जाएगा। एम3 के साथ 14 इंच मैकबुक प्रो की कीमत 169,900 रुपये से शुरू होती है और एडुकेशन के लिए 158,900 रुपये है। एम3 प्रो के साथ 14 इंच मैकबुक प्रो की कीमत 199,900 रुपये और एडुकेशन के लिए 184,900 रुपये है और 16 इंच मैकबुक प्रो की कीमत 249,900 रुपये और शिक्षा के लिए 229,900 रुपये है।

एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन टर्नस ने कहा, ‘मैकबुक प्रो’ 22 घंटे की बैटरी लाइफ, एक शानदार लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले और उन्नत कनेक्टिविटी के साथ उपयोगकर्ताओं को सक्षम बनाता है। एम3 के साथ नया 14 इंच मैकबुक प्रो न केवल रोजमर्रा के कार्यों के लिए बढिय़ा है, बल्कि प्रो ऐप्स और गेम में भी अभूतपूर्व निरंतर प्रदर्शन प्रदान करता है। एम3 मैक्स के साथ 14 और 16 इंच ‘मैकबुक प्रो’ बेहतर प्रदर्शन और क्षमताएं प्रदान करता है जो कंप्यूटिंग की सीमाओं को आगे बढ़ाता है। कंपनी के मुताबिक, नया मैकबुक प्रो किसी भी यूजर के लिए एक बड़ा अपग्रेड है, खासकर उनके लिए जिन्होंने इंटेल-आधारित मैक से अपग्रेड नहीं किया है।

एप्पल ने कहा, सबसे तेज इंटेल-आधारित मैकबुक प्रो मॉडल की तुलना में बैटरी 11 अतिरिक्त घंटों तक बढ़ जाती है। कई पीसी लैपटॉप के विपरीत, मैकबुक प्रो समान अविश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करता है। एप्पल ने एम3 चिप वाले नए 24-इंच के ‘आईमैक’ का भी अनावरण किया। नया आईमैक अपने उल्लेखनीय पतले डिजाइन और उपयोगकर्ताओं द्वारा पसंद किए जाने वाले सात रंगों में आता है। एम3 के साथ आईमैक, एम1 के साथ पिछली पीढ़ी की तुलना में 2 गुना अधिक तेज है। नया आईमैक सबसे लोकप्रिय 27 इंच मॉडल की तुलना में 2.5 गुना तेज है, और सबसे शक्तिशाली 21.5-इंच मॉडल की तुलना में 4 गुना तेज है।

इसमें 11.3 मिलियन पिक्सेल और एक अरब से अधिक रंगों के साथ एक विस्तृत 4.5के रेटिना डिस्प्ले, तेज वायरलेस कनेक्टिविटी और आईफोन के साथ एक सहज अनुभव भी है। एम3 के साथ 24 इंच का आईमैक ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और यह 7 नवंबर से ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। 8-कोर जीपीयू वाले आईमैक की कीमत 134,900 रुपये और शिक्षा के लिए 129,900 रुपये से शुरू होती है, और यह हरे, गुलाबी, नीले और सिल्वर रंग में उपलब्ध है।
इसमें 8-कोर सीपीयू, 8 जीबी की एकीकृत मेमोरी, 256 जीबी एसएसडी, दो थंडरबोल्ट पोर्ट, मैजिक कीबोर्ड और मैजिक माउस की सुविधा है।

10-कोर जीपीयू के साथ आईमैक की कीमत 154,900 रुपये और शिक्षा के लिए 144,900 रुपये से शुरू होती है, और यह हरे, पीले, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी, नीले और सिल्वर में उपलब्ध है। एप्पल ने कहा कि इसमें 8-कोर सीपीयू, 8 जीबी की एकीकृत मेमोरी, 256 जीबी एसएसडी, दो थंडरबोल्ट पोर्ट, दो अतिरिक्त यूएसबी 3 पोर्ट, टच आईडी के साथ मैजिक कीबोर्ड, मैजिक माउस और गीगाबिट ईथरनेट की भी सुविधा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *