Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डदेहरादून

महाराज ने लोरमी की जन सभा में भरी चुनावी हुँकार

छत्तीसगढ़ की जनता को दी 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून/छत्तीसगढ़। डेढ़ दशक में भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9270 करोड़ के बजट को बढ़ाकर लगभग 1 लाख करोड़ किया। प्रदेश के 58 लाख परिवारों के लिए एक रूपए किलो चावल योजना बनाई।पीडीएस की आदर्श व्यवस्था लागू करने वाला यह देश का पहला राज्य बना, जबकि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त लिखी गई।

उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित हुए कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने माता कौशल्या की भूमि और भवन श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा को प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है।

महाराज ने लोरमी की जनता से कहा कि वह यदि राज्य में विकास चाहते हैं, तो इसके लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। इसलिए सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के लिए लोरमी विधानसभा क्षेत्र से अरूण साव को प्रचंड बहुमत से विजयी बना कर राज्य में भाजपा की सरकार को सत्ता में लायें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *