Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी को ‘टीम वर्क’ पर पूरा भरोसा 

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून निवेशक सम्मेलन के जरिए ढाई लाख करोड़ रुपये निवेश के लक्ष्य को हासिल करना एक बड़ा काम है। यह कठिन लक्ष्य टीम वर्क से ही प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक अच्छे लीडर हैं। वो जाने हैं कि एक साथ आना एक अच्छी ‘शुरुआत’ है, साथ रहना ‘प्रगति’ का द्योतक है और एक साथ काम करना ‘सफलता’ की गारंटी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी कैबिनेट को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों में झोंक दिया है। देश के प्रमुख शहरों के साथ ही विदेश में आयोजित किए जा रहे रोड शो और सम्मेलनों में ‘टीम धामी’ एकजुट नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली को देखकर लगाता है कि वह ‘वन मैन आर्मी’ के सिद्धांत पर विश्वास नहीं करते।

‘सामूहिकता’ की ताकत पर उन्हें पूरा भरोसा है। मौजूदा समय में धामी सरकार का फोकस दिसम्बर माह में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों पर है। निवेश का लक्ष्य काफी बड़ा है। मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। धामी इस निवेशक सम्मेलन के ब्रांडिंग अभियान को खुद लीड कर रहे हैं। दिल्ली में हुए ‘कर्टन रेजर’ से लेकर देश और विदेश में आयोजित ‘रोड शो’ में मुख्यमंत्री शिरकत कर रहे हैं। खास बात है कि काबिल अधिकारियों के साथ ही उनके मंत्रिमण्डल के सभी चेहरे समिट के प्रचार में जुटे हुए हैं। धामी जब दुबई के उद्योगपतियों और कारोबारियों को न्योता देने गए तो उनके साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

डाॅ. धन सिंह रावत किसी भी व्यक्ति को कन्वींस करने की क्षमता रखते हैं। धामी जानते हैं कि उनकी यह विशिष्टता निवेशकों को लुभाने में फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके बाद, मुख्यमंत्री जब चेन्नई गए तो रोड शो में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा दिखे। कारोबारियों के सम्मेलन में सौरभ बहुगुणा की स्पीच जबरदस्त रही। अपने जीवन में कई देशों का दौरा कर चुके सतपाल महाराज ने वहां निवेशकों को बताया कि उन्हें निवेश के लिए उत्तराखण्ड ही क्यों आना चाहिए। उन्होंने उत्तराखण्ड की विशिष्टताओं को सिलसिलेवार निवेशकों के सामने रखा। बैंगलौर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने निवेशकों को उत्तराखण्ड सरकार की नीतियों से रूबरू करवाया। उन्होंने देवभूमि के शांत और सुरक्षित वातावरण, शानदार अवस्थापना विकास, स्थिर सरकार और सस्ती मैन पॉवर को जिक्र भी किया।

मुख्यमंत्री धामी सुबोध उनियाल और रेखा आर्य के साथ बंगलौर नहीं जा सके थे फिर भी दोनों मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आज धामी कैबिनेट सहयोगी प्रेमचन्द अग्रवाल के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। अहमदाबाद में भी रोड शो और नामीचीन उद्योगपतियों के साथ बैठकें होनी हैं। मुख्यमंत्री की यह रणनीति अच्छी लगती है कि उन्होंने अपने उन कैबिनेट मंत्रियों को समिट की ब्रैंडिंग के लिए आगे किया है जिनके विभागीय क्षेत्र में ज्यादा निवेश आने की उम्मीद है। जैसे पर्यटन, खेल, कृषि, पशुपालन, अवस्थापना विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!