Breaking News :
>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
देश

अमित शाह ने कहा- भाजपा सीएए पर पीछे नहीं हटेगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जोधपुर में कहा है कि चाहे सभी पार्टियां के एक साथ आ जाएं पर भाजपा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह को सुनने के लिए भारी भीड़ पहुंची हैं।

राहुल पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा कानून पढ़ा है, तो कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ। नहीं पढ़ा है तो मैं इटैलियन में इसका अनुवाद करके भेज देता हूं, उसको पढ़ लीजिए।

इसी बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने शुक्रवार को ही जोधपुर पहुंचे हैं। गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

सीएए को लेकर अमित शाह की राजस्थान में इकलौती सभा पहले जयपुर में होने वाली थी, लेकिन बाद में सीएए और एनआरसी के विरोध में खड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके घर (गृह जिला जोधपुर) में घेरने की रणनीति के तहत सभा का स्थान बदल दिया गया।

गौरतलब है कि अमित शाह भाजपा की ओर से सीएए के लिए देशभर में जनजागरण की कमान संभाल रहे हैं। देशभर में होने वाली कुल 30 सभाओं में यह दूसरी सभा है। राजस्थान के इस सीमावर्ती जिले में बड़ी संख्या में विस्थापित रहते हैं। जोधपुर के चयन की दूसरी बड़ी वजह यहां विस्थापितों की बड़ी संख्या होना भी है। तैयारियों का जिम्मा स्थानीय सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संभाला है।

सीएम अशोक गहलोत ने कही ये बात

इस बीच, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट में किया है कि गृहमंत्रीजी मेरे जिले में आ रहे हैं, उनका हार्दिक स्वागत है। प्रधानमंत्री जी मन की बात कहते थे, लोग सुनते थे। ऐसी क्या स्थिति बन गई, अब उनको सीएए, एनआरसी व एनपीआर लेकर सफाई देनी पड़ रही है, पूरे मुल्क में नेताओं को भेज रहे हैं कि जाकर जनता को समझाओ। ये नौबत क्यों आई मैं पूछना चाहता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!