Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
देश

अमरनाथ यात्रा: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

अमरनाथ यात्रा: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक काजीगुंड-नाशरी के बीच नहीं चलेंगे सिविल वाहन Jammu News

यदि किसी को आवश्यक कार्य हेतु आना-जाना पड़ता है तो वह इसके लिए डीसी रामबन से पास प्राप्त कर सकता है। पास हासिल करने वाले वाहन चालकों को ही इस दौरान जाने की अनुमति मिलेगी।

जम्मू,  अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ट्रैफिक विभाग ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड-नाशरी के बीच पांच घंटे तक सिविल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह आदेश आज से लागू कर दिया गया है। आईजीपी ट्रैफिक आलोक कुमार ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक काजीगुंड-नाशरी के बीच कोई भी सिविल वाहन मुख्य मार्ग पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

केवल श्री बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ही इस बीच राजमार्ग पर चलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को आवश्यक कार्य हेतु आना-जाना पड़ता है तो वह इसके लिए डीसी रामबन से पास प्राप्त कर सकता है। पास हासिल करने वाले वाहन चालकों को ही इस दौरान जाने की अनुमति मिलेगी।

आईजी ने कहा कि दोपहर 3 बजे के बाद हल्के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ जा सकेंगे। जहां तक कमर्शियल वाहनों की बात है तो उन्हें शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हजार से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यही नहीं इतनी ही संख्या में ट्रैफिक कर्मी गांदरबल और पहलगाम के बीच यातायात की निगरानी कर रहे हैं।

आईजीपी ने कहा मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं हैं। मुगल रोड पर शाम 7 बजे दोनों आेर से हल्के वाहन आवाजाही कर सकते है जबकि कमर्शियल बड़े वाहनों को रात 11:00 बजे तक अनुमति होगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!