Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना संक्रमण ने महाराष्ट्र व पंजाब के बाद अब दिल्ली में सरकार की चिंता बढ़ा दी, पूरी खबर पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर घातक रूप लेती जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 62 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.19 करोड़ को पार कर गई है। करीब चार माहीने बाद सक्रिय मामले साढ़े चार लाख के पार हो गए हैं। होली से पहले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ, गुजरात और दिल्ली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 28 मार्च से नाइट कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश ने 5 और शहरों में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। पहले भी लॉकडाउन लगया गया था, लेकिन कोरोना के मामले पूरी तरह से बंद नहीं हुए। इसलिए मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है। इसको रोकने के हमने लिए टेस्टिंग बहुत ज़्यादा बढ़ा दी है। रोज 85-90 हजार टेस्ट हो रहे हैं।

कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 28 मार्च से रात का कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया है। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कफ्र्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया भी है कि अगर वे कोरोना के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो पाबंदियां और सख्त की जाएंगी। महाराष्ट्र में कोरोना के 36,902 नए मामले सामने आए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में भी करोना की रफ्तार तेज हो गई है। रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने नई प्रतिबंधों की घोषणा की है। अब विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर और सौंसर में भी रविवार का लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में रविवार को लॉकडाउन लगाया गया था। त्योहार को लेकर किसी भी तरह के जश्न, जुलूस और सामूहिक उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 29 मार्च को होली है, इस दौरान सभी कार्यालय एवं व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे।

कोरोना को देखते हुए हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को 4 अप्रैल तक बंद रखने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई है। खुले में होने वाले कार्यक्रमों में 200 और बंद जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में हाल की क्षमता के 50 फीसद लोग ही शामिल हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है। केंद्र की टीम राज्य का दौरा करेगी और अचानक कोरोना के मामले बढ़ने की पड़ताल करेगी। टीम प्रदेश में हो रही मौतों और संक्रमण की रिपोर्ट लेगी और राज्य सरकार को बचाव के उपाय भी बताएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!