Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव, तीर्थयात्रियों से अपील

उत्तरकाशी में बुधवार को हुए हैं बादल छाए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 मई 2023, उत्तरकाशीउत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक बार फिर से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तराखंड के कई क्षेत्र में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तरकाशी में भी बुधवार को बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है और इसके साथ ही बारिश के आसार है।

उत्तरकाशी में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से भूस्खलन ज्यादा हो रहा है। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सचेत हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से अपील की है। बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी इलाकों में खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी – पुलिस ने पर्यटकों से की अपील

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में अगले 2-3 दिन वर्षा/ओलावृष्टि/झक्कड आदि की चेतावनी दी गई है। सभी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि अगले 2-3 दिन मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा प्लान करें। अनावश्यक जोखिम व परेशानी से बचें। वर्षा और मौसम अनुकूल न होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर बने रहें। पुलिस की ओर से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

आकाशीय बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत

मंगलवार की शाम को भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के कामर गांव के निकट जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत हुई। जिसके निरीक्षण करने के लिए बुधवार को राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मंगलवार की शाम को कामर गांव के निकट जंगल में बगोरी गांव निवासी महेंद्र सिंह की 19 बकरियां, हुकम सिंह की 2 बकरियां एवं नारायण सिंह की 5 बकरियों की मौत हुई है।

उत्तरकाशी में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को भूस्खलन से गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद रहा। कई घंटों तक वाहन यहां फंसे रहे। इन सभी खतरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। बारिश और बर्फबारी की दौर अभी भी जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!