Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस का मिशन-2022 : प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण

“श्रीमती शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है तथा हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया को मजबूती के साथ-साथ गति मिलेगी।” : प्रीतम सिंह

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिय की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ गई है तथा किसी भी चुनावी कैम्पेन में बिना सोशल मीडिया के प्रचार संभव नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया प्रत्येक घर तक पहुँच गया है, भाजपा के दुष्प्रचार का सोशल मीडिया के हथियारों के माध्यम से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है तथा हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया को मजबूती के साथ-साथ गति मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहा आज के युग में सोशल मीडिया की किसी भी प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका है। युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के माध्यम से जन सरोकार के मुद्दों पर सक्रिय होकर अपनी बात रखती है।

भाजपा शासन में आज सबसे अधिक पीड़ित गरीब, किसान तथा बेरोजगार युवा हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में सोशल मीडिया की मजबूती के लिए युवा कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

आज भाजपा सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर कुप्रचार कर रही है। हमें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसके इस दुष्प्रचार का जवाब देना है। हर प्रकार के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की प्रमुख भूमिका है तथा उत्तराखण्ड में विधानसभा के चुनाव काफी निकट हैं तथा चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया काफी मददगार साबित होगा।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोषल मीडिया अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमारा सोशल मीडिया का कार्यकर्ता सोशल मीडिया सैनिक के रूप में खड़ा होगा तथा भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों चाहे किसानों के मुद्दे हों, बेरोजगारों के मुद्दे हों, मंहगाई के मुद्दे या महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे हों उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचायेंगे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर एक-एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता को खड़ा करने का है तथा आने वाले चुनाव में इन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस दौरान सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा, प्रवक्ता डॉ० प्रतिमा सिंह, राहुल पंवार (रॉबिन), नीरज नेगी, आशीष भारद्वाज, पार्षद कोमल बोहरा, रीता रानी, पंकज खरबंदा, हर्ष ठक्कर सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस-जन मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!