Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डविशेष

दो महिला कर्मियों ने सीएमएस पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद बताये 

सहकर्मी पर गलत ढंग से आरोप पत्र पर हस्ताक्षर करवाने का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व एक वरिष्ठ चिकित्सक पर अस्पताल में कार्यरत तीन महिला कर्मियों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था । आरोप लगाने वाली तीन महिला कर्मियों में से खुद दो कर्मियों ने इस आरोप को बेबुनियाद साबित करते हुए, अपनी ही सहकर्मी पर यह आरोप लगा दिया और कहा कि उसने गलत ढंग से हमसे पत्र पर हस्ताक्षर करा लिये थे । उक्त दोनों महिलाओं ने यह बात सवीकार की कि उनकी समस्या महिला वार्ड में ड्यूटी लगाने से थी तथा इसमें उत्पीड़न जैसी कोई बात नहीं थी । विदित हो कि कोरोनेशन अस्पताल में कार्यरत तीन महिला कर्मियों ने एक पत्र के माध्यम से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी सी रमोला एवं वरिष्ठ पैथोलाजीस्ट डॉक्टर जे पी नौटियाल पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगया था ।

रविवार 1 सितम्बर 2019, तीन महिलाओं में से दो महिला कर्मी अपने द्वारा लगाये गये आरोपों से मुकर गई जिससे यह साफ जाहिर होता है कि आरोप बेबुनियाद व आधारहीन थे । आकाश ज्ञान वाटिका टीम द्वारा इस तथ्य को गहराई से जानने व हकीकत तक पहुँचने की कोशिश की तो जो तथ्य सामने आये वह इस प्रकार हैं कि आजकल अस्पताल में डेंगू के मरीजों कि संख्या बहुत ज्यादा हो गई है तथा अस्पताल के सीएमएस अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए व डेंगू से निपटने के लिये इन महिला कर्मियों की ड्यूटी महिला डेंगू वार्ड में महिला इंचार्ज के आधीन लगा दी, जो किसी भी तरह से गलत नहीं है क्योंकि सीएमएस की यह जिम्मेदारी व अधिकार क्षेत्र बनता है कि वह जरूरत पड़ने पर व इमरजेंसी होने पर अपने अनुसार कर्मचारियों से काम ले सकते हैं । विस्तृत जानकारी एवं प्रकरण की हकीकत जाँच के उपरान्त ही मालुम हो पायेगी। मालुम हुआ कि जब खुद सीएमएस द्वारा उच्च स्तरीय जांच की माँग की गई तो दो महिला कर्मी खुद अपने द्वारा लगाये गये आरोपों से मुकरने लगे तथा लिखित रूप में माफीनामा देकर, तीसरी महिला कर्मी पर ही गलत तरह से आरोप पत्र पर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगा दिये । यहाँ यह भी जानने वाली बात है कि महिला कर्मी जहाँ कार्य करती थी उस विभाग में बहुत कम मरीज आते हैं। इमरजेंसी की हालत (डेंगू के इस प्रकोप) में खुद भी एक कर्मचारी की यह जिम्मेदारी बनती है कि यदि अपने स्तर पर अतिरिक्त कार्य भी करना पड़े तो वह अपना नैतिक कर्तव्य समझकर करे । ऐसे हालात में कर्मचारियों की ड्यूटी आवश्कतानुसार एक जगह से दुसरी जगह लगाना एक जिम्मेदार व्यक्ति व इंचार्ज का अधिकार क्षेत्र बनता है ।

इस प्रकरण पर सीएमएस डॉ0 बी सी रमोला का कहना है कि  “डेंगू वार्ड बनने के बाद महिला कर्मियों की महिला इंचार्ज के अण्डर ड्यूटी लगाई गई थी । इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए ताकि वास्तविकता/सच्चाई सबके सामने आये । अस्पताल परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और किसी भी वक्त इनकी रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है ।”

कोरेनेशन अस्पताल के वरिष्ठ पैथोलाजीस्ट डॉ0 जे पी नौटियाल का कहना है कि “यह आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने यह भी कहा कि ‘सरकारी सिस्टम में अब काम कराना भी मुस्किल हो गया है।”

रविवार, 1 सितम्बर को प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ संघ एवं उत्तराखण्ड नर्सेस सर्विसेज एसोसिएशन की एक बैठक इसी प्रकरण में की गई तथा इसमें इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया गया । बैठक में इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की माँग की गई ।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!