Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीताल

केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का शुभारम्भ

‘रन फॉर जी-20’

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फ़रवरी 2023, मंगलवार, हल्द्वानी। श्री कृष्णा हरि सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर किशनपुर गौलापार में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट ने फ्लैग दिखाकर किया।

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इसका नाम ‘रन फॉर जी-20’ रखा गया है। उन्होंने कहा सांसद खेल स्पर्धा तथा खेल विभाग की आपसी समन्वय से हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उददेश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडियों को जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जो युवा अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर जीतने वाले खिलाडियों को सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटे के अन्तर्गत छूट दी जाती है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री भटट ने प्रदेश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए कहा कि खेलने से कई लाभ मिलते हैं। खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लेकर अपने शरीर को स्वस्थ रखता है और पदक जीतकर अपने माता-पिता, गाँव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करता है। उन्होंने कहा कि खेल अच्छी प्रतिस्पर्धा, संगठन शक्ति सिखाते हैं और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शब्द को उल्टा करें तो वायु बनता है। दोनों ही सही दिशा और गति से आगे बढ़ें तो दोनों लाभदायक है।

सांसद मैराथन दौड में सीनियर वर्ग में प्रथम प्रकाश भटट, द्वितीय धीरज बिष्ट एवं तृतीय विनीत बसानी तथा जूनियर वर्ग में प्रथम हर्षित बोरा, द्वितीय हिमांशु पाण्डे तथा राहुल चन्दोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन दौड में प्रतिभावान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाडियों को मंत्री ने मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा सांसद स्पर्धा में कुल 42 प्रकार के खेलों का समायोजन किया गया है। इसके उपरान्त मंत्री अजय भटट द्वारा जनसमस्यायें भी सुनी गयी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, हरीश आर्य, मुकेश बेलवाल, मोहन पाल, रंजन बर्गली, मोहन पाठक, विनीत अग्रवाल, हेमन्त नरूला, लक्ष्मण खाती, जगदीश नौला, दिनेश खुल्वे, रूकमणी देवी, अलका जीना,कमला आर्या, विजयलक्ष्मी, प्रकाश बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, हरीश पाण्डे, पानसिंह मेवाडी,बालम बिष्ट, प्रधान किशोर कुमार, क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल, प्रधानाचार्य ललित मोहन परंगाई के साथ खिलाडी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!