Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 500 योजनाओं के सूख रहे जलस्रोत, गर्मियों में होगा जलसंकट

देहरादून: गंगा, यमुना जैसी नदियों के उद्गम वाले उत्तराखंड में जलस्रोत लगातार सूख रहे हैं। इसका सीधा असर पेयजल योजनाओं पर पड़ा है। उत्तराखंड जल संस्थान की सर्वे रिपोर्ट इसे तस्दीक करती है। इसके मुताबिक पिछले तीन सालों में राज्य में जल संस्थान के अधीन संचालित 500 योजनाओं के स्रोतों में जलश्राव 50 से 100 फीसद तक घटा है। इनमें 93 योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें पानी की उपलब्धता में 90 फीसद से अधिक की कमी दर्ज की गई है।

यही नहीं, पौड़ी, टिहरी, चंपावत व अल्मोड़ा ऐसे जनपदों में शुमार हैं, जहां पेयजल योजनाओं में सबसे अधिक जलश्राव कम हुआ है। ऐसे में गर्मियों में वहां पानी के लिए हाहाकार मच सकता है।

गर्मियों में संभावित पेयजल संकट के मद्देनजर शासन ने जल संस्थान से उसके अधीन संचालित योजनाओं में पानी की उपलब्धता से संबंधित रिपोर्ट मांगी। संस्थान ने पिछले तीन सालों में ऐसी योजनाओं का सर्वे कराया, जिनके स्रोतों में पानी की उपलब्धता 50 फीसद से कम हुई है। शासन को भेजी गई इस सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पांच सौ पेयजल योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें विभिन्न कारणों के चलते जलश्राव घटा है। कहीं सड़क समेत दूसरे निर्माण कार्यों के कारण जलस्रोत दब गए तो कहीं ये सूख चुके या फिर सूखने के कगार पर हैं। रिपोर्ट पर गौर करें तो 93 योजनाएं तो महज उपस्थिति दर्ज कराने तक सिमट गई हैं। इनमें पानी की उपलब्धता में 90 फीसद तक की कमी आई है। शेष 407 योजनाओं में जलश्राव 50 से 90 फीसद तक घटा है।

पौड़ी जिले में सर्वाधिक 185 योजनाओं के जलस्रोत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। टिहरी में 89, चंपावत में 54 और अल्मोड़ा जिले में 46 योजनाओं के स्रोत में पानी घटा है। ऐसे में वहां गर्मियों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता के अनुसार 500 पेयजल योजनाओं के जलस्रोतों में पानी की मात्रा घटने से आने वाले दिनों में परेशानी होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि जलस्रोतों के संवद्र्धन के मद्देनजर शासन स्तर पर विभिन्न विभागों से कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है।

यह है तस्वीर

-93 पेयजल योजनाओं में पानी की कमी 90 फीसद से अधिक

-268 योजनाओं में 75 से 90 फीसद तक घटा पानी

-139 योजनाएं ऐसी, जिनमें जलश्राव 50 से 75 फीसद तक कम

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!