Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

हम जो भी कार्य करें राष्ट्र निर्माण की भावना से करें : महाराज

पोखडा में शहीद सैनिकों के परिजनों का हुआ भव्य सम्मान

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल ने की सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडाउन को 10 लाख रूपये देने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, देहरादून। अगर हम अपनी मातृभूमि के लिए शहीद होते हैं तो हमें स्वर्ग की प्राप्ति होती। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पौखडा ब्लाक मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित शहीद सैनिकों के परिजनों के सम्मान समारोह में कही।

सैनिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में पोखड़ा ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को अयोजित शहीद सैनिकों के परिजनों के सम्मान समारोह में द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक देश के लिए शहीद हुए रिखणीखाल, पोखडा, नैनीडांडा, बीरोंखाल एवं एकेश्वर के 56 सैनिक परिजनों को कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने ताम्र पत्र एवं शॉल ओढा़कर सम्मानित किया। उन्होने इस अवसर पर सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडाउन की साज-सज्जा एवं फर्नीचर के लिए 10 लाख रूपये देने की भी घोषणा की।

इस मौके पर शहीद सैनिकों के परिजनों एवं स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि सैनिक परिजनों का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। शहीद सैनिकों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम जो भी कार्य करें राष्ट्र निर्माण की भावना से करें।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देहरादून में निर्मित होने वाले पांचवें धाम सैन्य धाम के निर्माण हेतु प्रत्येक शहीद के गांव के आंगन से पवित्र माटी सैनिक सम्मान रथ यात्रा द्वारा ताम्र कलश में ले जायी जा रही है। हमारे चार विकास खंडों के शहीदों के गांव के आँगन से भी मिट्टी को ताम्र कलशों के माध्यम से सैन्य धाम पहुंचाया जायेगा जो कि हमारे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गये अब तक के विकास कार्यो एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 35 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया जबकि आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में भी वृद्धि कर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ आश्रित पति पत्नी को भी आंदोलनकारी की मृत्यु के पश्चात पेंशन देने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार ने पीआरडी जवानों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। साथ ही जलागम प्रबंधन विभाग में कार्यरत महिला प्रेरक, लेखा सहायक, प्रोजेक्ट एसोसिएट आदि का वेतन भी बढ़ा दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री कोष से मिलने वाली धनराशि के चैक भी स्थानीय लोगों को वितरित किये। उन्होने स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के अलावा अच्छे परिणाम देने वाले विधानसभा क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अ.प्रा.) कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण एवं संचालन सूबेदार भारत भूषण बलूनी ने किया।

इस अवसर पर पोखरा ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, ओम प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी, पोखडा, नरेश चन्द्र खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल, रिटायर सूबेदार ख्यात सिंह, कै.जयकृत, नायब सूबेदार मलूप सिंह, सीएमडी डा. प्रवीण कुमार, डॉ० लवली रानी, एम.एस. त्रिपाठी, दीपक रावत, सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी, अयाजुद्दीन सिद्दकी सहित अनेक क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ग्राम प्रहरी, आँगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियाँ एवं भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!