Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए निर्देश : ‘शहरी विकास निदेशालय द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट पहाड़ी शैली में बनाए जायेंगे’

चारधाम यात्रा के लिए समस्त निकाय जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर, मंत्री अग्रवाल ने दिए निर्देश।

मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने निराश्रित पशुओं के लिए भूमि तलाशने तथा डीपीआर तैयार कर निदेशालय को भेजने के निर्देश।

चारधाम यात्रा मार्ग पर समस्त निकायों की विभागीय मंत्री ने ली बैठक।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 मई 2023, देहरादून। शहरी विकास निदेशालय के मीटिंग रूम में आज चारधाम यात्रा रूट पर आने वाली सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ विभागीय मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक की गई।

विभागीय मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक में मूलभूत समस्याओं जैसे चारधाम में आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग उपलब्ध कराने, शौचालयों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, निराश्रित पशुओं के लिए जमीन तलाशकर डीपीआर तैयार करने, श्रद्धालुओं के लिए हैल्पलाइन जारी करने आदि के निर्देश दिए। साथ ही पहाड़ में शहरी विकास निदेशालय द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स को पहाड़ी शैली में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड की संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। डॉ० अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी निकायों से सफाई कर्मियों, स्वच्छ्ता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रेन बसेरों, स्ट्रीट लाइट्स, निराश्रित पशुओं, क्यूआरटी टीम की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा के बहुत अच्छे संचालन होने की उम्मीद है। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर चैलेंज स्वीकार करें। इस मौके पर डॉ० अग्रवाल ने तमाम जानकारी मिलने के बाद निम्न निर्देश अधिकारियों को दिए।

शहरी विकास मंत्री ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी निकाय आवश्यकतानुसार शौचालयों की संख्या बढ़ाये, साथ ही नियमित इनकी सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त हो। सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की व्यवस्था करें। साथ ही बरसात आदि को देखते हुए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रतिदिन किया जाए। कीटनाशक दवाओं की मात्रा जिम्मेदार के समक्ष तय की जाए। प्रत्येक निकाय अपने यहां स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था करें। कोई भी यात्री अंधकार में न रहे, इसको देखते हुए सोलर लाइट्स का इंतजाम अतिशीघ्र किया जाए।  यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए जल संस्थान के साथ समन्वय बनाये। सभी निकाय वाहन पार्किंग के लिए समीपवर्ती होटल, होम स्टे, आश्रम, महा विद्यालय, स्कूल परिसर का उपयोग करें। इसके लिए उनके साथ समन्वय बनाये।

विभागीय मंत्री ने कहा कि इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी न हो, ऐसा होने पर शिकायत नंबर फ़्लैश करें। चारधाम यात्रा के लिए सभी निकाय अपना हेल्पलाइन नंबर जारी करें, जिसमें अधिकारी अपना मोबाइल नंबर दे। साथ ही 24 घण्टे मोबाइल ऑन रहे। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए। प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करे। मंत्री जी ने अपनी मीटिंग में भी प्लास्टिक की पानी की बोतल को हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक के दौरान गंगोत्री में गंगा किनारे प्लास्टिक रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। पहाड़ में शहरी विकास निदेशालय द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स को पहाड़ी शैली में बनाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निराश्रित पशुओं के लिए भूमि तलाश कर डीपीआर भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान विभागीय मंत्री डॉ० अग्रवाल ने जोशीमठ नगर निकाय, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कीर्तिनगर नगर निकाय के कार्यों की सराहना की।

बैठक में विभागीय सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक नवनीत पांडेय, अपर निदेशक अशोक पांडेय, अधीक्षण अभियंता रवि पांडेय, नगर आयुक्त हरिद्वार दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल गोयल, अधिशासी अधिकारी मुनिकीरेती तनवीर सिंह, तपोवन अनिल पंत, नरेंद्र नगर प्रीतम नेगी, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश रमेश रावत सहित यात्रा मार्ग के निकायों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!