Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल तथा अन्य पदाधिकारियों ने की मुलाकात

नकल विरोधी कानून पारित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल तथा अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की तथा नकल विरोधी कानून पारित करने के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज महिला आरक्षण अध्यादेश लागू करने के लिए भी राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया जाना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। राज्य में जो नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, उसमें भर्ती परीक्षाओं में अनुचित कार्य करने की मंशा रखने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। इससे भर्ती परीक्षायें पूरी पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ होंगी। इसी प्रकार सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण अध्यादेश और नकल विरोधी कानून के माध्यम से उत्तराखंड की बेटियों के लिए सरकारी नौकरियों में रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को रसोई के धुएँ से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारंभ के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त कर गैस सिलेंडर रिफिल के लिए महिलाओं को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पात्र लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कमली भट्ट, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती रुचि भट्ट, श्रीमती अनु कक्कड़, श्रीमती इंदिरा आर्य तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!