Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
दिल्लीदेश

अब बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर सोते हुए करें सफर, स्लीपर वंदे भारत पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2023, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार का वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर खास ध्यान है। एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग की जा रही है। 27 जून को मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को और वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। वर्तमान समय में चलाई जा रहीं वंदे भारत में यात्री बैठकर सफर कर सकते हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं तो वंदे भारत में लेटकर मजे से सोते हुए भी जा सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं।

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का पहला बैच अगले साल यानी कि 2024 के मार्च महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा, इंटेग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का डिजाइन दिसंबर अंत तक तैयार कर लेगा। इसके बाद पहला बैच अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी के शेड्यूल के हिसाब से कुल 22 वंदे भारत ट्रेनों को बनाया जाएगा। यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें रातभर की यात्रा और लंबी दूरी की यात्रा के लिए होगी। उन्होंने कहा कि और वंदे भारत ट्रेनों के लिए बोलियां पूरी होने के विभिन्न चरणों में हैं और स्थानीयकरण महत्वपूर्ण होगा। मालूम हो कि जो अभी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उसमें दो तरह कोच हैं। एक चेयर कार और दूसरा एग्जीक्यूटिव चेयर कार। इसमें से चेयर कार कोच के टिकट के दाम कम और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच के दाम ज्यादा होते हैं।

अभी देशभर के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों का न सिर्फ समय कम लग रहा है, बल्कि उन्हें कम कीमत पर हवाई जहाज जैसी सुविधाएं ट्रेन में मिल रही हैं। देश की सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी वाया कानपुर लॉन्च की गई थी। उस समय इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 तक कर दिया गया है। आने वाले समय में इसकी रफ्तार को और बढ़ाया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!