उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी गाजीपुर से चुनाव का शंखनाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी गाजीपुर से चुनाव का शंखनाद करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जनवरी यानि आज गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं आईटीआई मैदान में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है। गुरुवार को एडीजी राजकुमार, आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।  

जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि महाराजगंज से शहर की तरफ कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन के अलावा समस्त गाड़ियां जंगीपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी। हेतिमपुर से एआरटीओ आफिस, हेतिमपुर से पीजी कालेज, आदर्श बाजार, करंडा, जाने वाले वाहन बंद रहेंगे। मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद से आने वाले वाहन आलमपट्टी से मोहम्मदपुर चौराहा,  जमानिया तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे से होकर गंतव्य को जाएंगे। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.