Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
क्राइम

गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’, 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023, गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा कहकर बुलाती थी। आरोप है कि उसने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर बच्ची के साथ हैवानियत की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम सेक्टर-15 पार्ट-2 की एक कॉलोनी रह रहा था। वहीं, बच्ची का परिवार भी उत्तर प्रदेश से ही ताल्लुक रखता है। आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा बुलाती थी। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब वह और उसका पति काम पर चले गए थे, जबकि उनकी दोनों बेटियां घर पर अकेली थीं। माँ को घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब उसने कुछ गड़बड़ी का संदेह होने अपनी बेटी से इस बारे में पूछताछ की।

माँ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि मेरी छह साल की बेटी सतेंद्र के कमरे पर पहुंची। वह उस समय अकेला था और मोबाइल पर कुछ अश्लील वीडियो देख रहा था। उसने कमरा बंद कर दिया और मेरी बच्ची के साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताने के लिए मेरी बेटी को धमकाया।

मेडिकल में रेप की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि पुलिस बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!