Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ

आइस बाथ के फायदों से अनजान हैं, तो जानिए इसके कुछ गजब के फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, देहरादून। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड में अक्सर लोग नहाने के कतराते हैं। इस मौसम में नहाने का ख्याल ही आपके रोंगटे खड़े कर देता है। ऐसे में आइस बाथ के बारे में सुनकर तो कंपकंपी ही छूट जाती होगी। हालांकि, आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। बर्फ के ठंडे पानी से नहाना क्रायोथेरेपी का एक प्रकार है, जिसे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
यही वजह है कि अक्सर कई मशहूर हस्तियां अक्सर ठंडे पानी में डुबकी लगाती नजर आती रहती हैं।

आइस बाथ के फायदे :

नींद को बढ़ावा दें
बर्फ के पानी से स्नान करने से आपकी नींद बेहतर होती है। दरअसल, इसकी मदद से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय करने में मदद मिल सकती है, जिससे रात में बेहतर नींद आ सकती है।

दिल के लिए फायदेमंद
बर्फ के पानी से नहाने से आपके दिल को भी काफी फायदा मिलता है। आइस बाथ लेने से पेरिफेरल वैस्कुलर सिस्टम को एक्टिव करने में मदद मिलती है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो बर्फ के पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद होगा। शॉर्ट-टर्म बर्फ के पानी से नहाने से आपको बिना अपनी डाइट में बदलाव किए वजन घटाने में मदद मिलती है।

दर्द से राहत दिलाए
हैवी एक्सरसाइज के बाद अगर आप बर्फ के पानी से नहाते हैं, तो उससे आपको मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

याददाश्त और ऊर्जा को बढ़ावा दें
आइस बाथ लेने से नर्वस सिस्टम और स्ट्रेस हार्मोन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो आपके मूड और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!