Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
लाइफ स्टाइल

कई बार पोछा लगाने पर भी नहीं साफ हो रहे दाग, तो अपनायें ये टिप्स, हीरे जैसी चमकेगी टाइल्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2024, शनिवार, देहरादून। घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कमी रह जाती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि काफी कोशिश करने के बाद भी उनके घर की टाइल्स से दाग धब्बे निकलने का नाम ही नहीं लेते हैं। अगर आप भी इन जमे हुए दागों से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसी खास टिप्स बतायेंगे, जिन्हें फॉलो कर आप दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं और टाइल्स को चमकदार बना सकते हैं।

सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
जब भी आप पोछा लगायें, तो पीछे के पानी में एक ढक्कन सफेद सिरका डाल दें, यह एक नेचुरल एसिड है, जो कई तरह के दाग धब्बे हटाने में मदद करता है। इसके अलावा आप एक बोतल में थोड़ा सिरका और थोड़ा पानी मिलाकर भर दें। जहां पर ज्यादा दाग है वहां पर थोड़ा सिरके का पानी डालकर अच्छे कपड़े से उस जगह को पोंछ लें। ऐसा करने से फर्श से दाग साफ हो जाएगा।

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट
इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। कुछ मिनट तक लगा रहने दे, उसके बाद नम स्पंज या कपड़े की मदद से हल्के हाथों से रगड़े। थोड़ी देर बाद पानी से उस जगह को धो दें। इससे टाइल्स पर जमी गंदगी और दाग धब्बे दूर होंगे और टाइल्स चमकदार बनेगी।

नींबू के रस का इस्तेमाल
आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह नेचुरल क्लींजर माना गया है। आपको एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर भरना है, फिर उस जगह पर स्प्रे करें, जहां पर ज्यादा दाग है। थोड़ी देर तक रुकने के बाद कपड़े से दाग को पोंछ लें, इससे फर्श क्लीन हो जाएगा।

रबड़ के दस्ताने पहनें
इसके अलावा बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट का आप इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फर्श को आसानी से साफ किया जा सकता है। ध्यान रहे जब भी आप टाइल्स को साफ करें, तो हमेशा रबड़ के दस्ताने पहनें, नहीं तो आपके हाथों की चमड़ी निकलने लगेगी।

रोजाना एक टाइम पोछा जरूर लगायें
कोशिश करें कि रोजाना एक टाइम पोछा जरूर लगायें। इससे ज्यादा गंदगी नहीं होगी और घर साफ-सुथरा दिखेगा। अगर गलती से कोई दाग छूट गया है, तो आप उसे तुरंत साफ कर दें, इससे आपको बाद में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!