उत्तर-प्रदेशदेश

केन नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, गाँव में मचा कोहराम

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2023, बुधवार, बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में 5 बच्चे नदी में डूब गए। गुरगवां गाँव के पास केन नदी में 5 बच्चे नहा रहे थे। कुछ देर में सभी बच्चे अचानक डूबने लगे। मौके पर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान चार बच्चे निकाल लिए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक बालक का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, गाँव के पास ही रहने वाले विवेक उर्फ कन्नू पुत्र राम शरण अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने गया था।

अचानक बहाव तेज होने पर बच्चे संभल नहीं पाए। बच्चे बचने के लिए किनारे आने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह खुद को डूबने से बचा नहीं सके। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और फिर उनको बचाने का प्रयास किया। चार बच्चों को तो नदी से निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अभी ढूंढा नहीं जा सका है। वहीं, जो बच्चे रेस्क्यू कर निकाल लिए गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल बांदा भेजा जा रहा है। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसडीएम पलानी शशि भूषण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बांदा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी सहित समूचे थाना क्षेत्र का फोर्स मौके पर उपस्थित हैं।

मृतक बच्चों का विवरण

1.    राखी (18) पुत्री राम कृपाल।
2.    सूर्यांश (5) पुत्र लवलेश।
3.    विजयलक्ष्मी (14) पुत्री रामविशाल।
4.    पुष्पेन्द्र (8) पुत्र दिनेश।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *