Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
क्राइमपिथौरागढ़

टीचर की शर्मसार करने वाली हरकत : कंप्यूटर कक्ष में करता था छेड़खानी

प्राइवेट फोटो भेजने का भी बनाया दबाव, घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश  

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अगस्त 2023, पिथौरागढ़। एक शिक्षक की घिनौनी हरकत सामने आई। घर में घुसकर शिक्षक ने नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। 15 वर्षीय किशोरी से जब परिजनों ने पूछा तो उसने टीचर की सारी काली करतूतें बताई। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले  शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अक्सर शिक्षक कंप्यूटर कक्ष में छेड़खानी करता था और प्राइवेट फोटो भेजने का दबाव बनाता रहता है।

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 12 अगस्त को थाने में तहरीर दी कि 9 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों के बाहर आने तक मौके से भाग गया। उन्होंने 15 वर्षीय नातिन से पूछताछ की तो उसने बताया कि जो व्यक्ति आया था, वह उसकी कक्षा का आईटी का शिक्षक है जिसका नाम चंद्र भुवन टम्टा है। वह अक्सर कंप्यूटर कक्ष में उसके साथ छेड़खानी करता रहता है। इसकी शिकायत किसी से करने पर उक्त व्यक्ति बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता है। किशोरी ने बताया कि उक्त व्यक्ति व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाता है। 9 अगस्त को उसने कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद्र भुवन उर्फ चंद्र भुवन टम्टा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। 14 अगस्त को थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसआई आरती ने चंद्र भुवन उर्फ चंद्र भुवन टम्टा (26) निवासी ग्राम पोस्ट जजुराली हाल निवासी विवेकानंद कालोनी घुपौड़ को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!