Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

उत्तराखंड में बाढ़ और जलभराव के बीच बढ़ने लगी डेंगू के मरीजों की संख्या, एक दिन में सर्वाधिक इतने मामले आए सामने 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अगस्त 2023, देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के बीच बीमारियां भी बढ़ गई हैं। बाढ़ और जलभराव के बीच अब डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ती जा रही है। देहरादून जिले में इसका ज्यादा असर है। देहरादून में रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन दो-चार ही मामले ही आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर दहाई के आंकड़े में पहुंच गई है।

बुधवार को जनपद में डेंगू के 30 नए मामले मिले। जो अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक मामले हैं। इनमें से 16 लोग श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 6-6 लोग कैलाश अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल में और 2 का उपचार दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में चल रहा है। इस सीजन में अभी तक डेंगू के 240 मामले मिल चुके हैं। जिनमें से 183 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में डेंगू के 56 सक्रिय मरीज हैं। शुक्र यह है कि इस बार अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को भी 1256 सैंपल एलाइजा जांच को भेजे गए। जबकि इस सीजन में 15 हजार से अधिक सैंपलों की एलाइजा जांच हो चुकी है।

कुल मिलाकर डेंगू का प्रकोप थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। वह भी तब, जबकि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाने का दावा कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। टीमें क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और सोर्स रिडक्शन भी। जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। खाली बर्तनों में पानी एकत्र नहीं होने दें।

अवश्य पढ़िए,
यहाँ क्लिक करें :
https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/ https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!