Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागसामाजिक गतिविधियाँ

रुद्रप्रयाग के बज्यूण गाँव की महिलाओं ने बिच्छू घास(कण्डाली) व मडूवे के पापड सहित लिंगुडें आदि का आचार बनाना सीखा

आरसेटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अगस्त 2023, रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा विकास खण्ड अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग के ग्राम बज्यूण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय पापड, अचार बनानें का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 07 अगस्त से किया गया था। जिसका समापन हो गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी बैंक प्रबन्धक चतर सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा द्वारा स्थानीय उत्पाद कोदा, बिच्छु घास, साबुदानी पापड तथा करेला, नीबू, लिंगुडा, मिक्स अचार सहित जैम, चटनी, पापड बनाने जानकारियाँ दी गयी। अग्रणी बैक प्रबन्धक चतर सिंह ने महिलाओं को स्वरोगार के प्रेरित कर उन्हें स्थानीय स्वरोजगार की जानकारी दी। वहीं संस्थान के प्रशिक्षक वीरेन्द्र बर्तवाल द्वारा उद्यमिता विकास, समय प्रबन्धन, मार्केट सर्वे, जोखिम प्रबन्धन, सहित सरकार द्वारा चलायी जा रहीं स्वरोजगार परक योजनाओं जानकारियाँ प्रशिक्षुओं को दी गयी। प्रशिक्षण के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह के साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिली। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर प्रशिक्षण के मूल्यांकन हेतु राष्ट्रीय आरसेटी श्रेष्ठता केद्र द्वारा भेजी गयी टीम द्वारा प्रशिक्षण मुल्यांकन किया गया जिसमें लिखित तथा मौखिक परीक्षा का भी आयोजन किया जिसमें सभी प्रशिक्षु पास हुए। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान विजेश्वरी देवी ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण गाँव में पहली बार हुआ जिसमें महिला समूहों ने बढ़चढर भाग लिया तथा अपना अमुल्य समय निकालकर रूचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और कहा कि भविष्य में इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर वह खुद के उत्पाद भी तैयार करेंगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित सक्रिय महिला बीना देवी, संगठन की अध्यक्षा रजनी देवी, सहित प्रशिक्षण ले रही रिंकी देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी बबीता देवी, कविता देवी, रश्मि, सुधा देवी रेखा देवी सपना, रविना करीना माया गीता प्रेमा ,दमयन्ती देवी आदि महिलायें उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!