Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

“एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 23 मार्च को पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में पूर्वाहन 11:00 बजे से किया जाएगा

'जन सेवा' थीम पर जनपद भर में बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की एक आवश्यक बैठक।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, पिथौरागढ़। प्रदेश की वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आगामी 23 मार्च से 30 मार्च तक “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का आयोजन जनपद भर में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर जनपद भर में बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

#एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 23 मार्च को जनपद स्तर पर जनपद मुख्यालय में पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकास भवन सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग को टेण्ट व कुर्सी, जल संस्थान को पेयजल, नगर पालिका पिथौरागढ़ को सफाई व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी देते हुए व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। वही विकास से जुड़े विभिन्न विभागों को रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्टॉल लगाने की सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

‘जन सेवा थीम’ के अंतर्गत जनपद के विकासखंड स्तर पर भी बहुउद्देशीय शिविर व चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है तथा शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक करवाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!