Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ

एक दिन में इतने से ज्यादा अंडे न खायें, वरना सेहत बनने की जगह बिगड़ जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023, नैनीताल। अंडे प्रोटीन, विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और आयोडीन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसमें कोलीन, आयरन और फोलेट भी काफी मात्रा में होता है। जो शरीर के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है और सेहत बनाए रखने में मदद करता है। अंडे में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो एक ऐसी चीज़ है जोआपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी है और अगर इसका लेवल हाई हो जाए तो यह आपको परेशान भी कर सकती है। लेकिन क्या सिर्फ इस एक बात की वजह से आपको इसे खाना बंद कर देना चाहिए ?

रोजाना इतने अंडे ही आपकी सेहत के लिए सही है
एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। जो कि पूरी जर्दी में होता है. रोजाना एक पूरा अंडा खाने की डॉक्टर सलाह देते हैं. कोरियन जर्नल फूड साइंस ऑफ एनिमल रिसोर्सेज में पब्लिश एक रिसर्च में पाया गया कि प्रति सप्ताह 2-7 अंडे खाने से उच्च एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने और मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम करने में मदद मिली। जबकि रोजाना 2 अंडे खाने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल बढऩे से आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है
हम सभी जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढऩे से सबसे ज्यादा दिल का नुकसान होता है। क्योंकि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा तो आप दिल की बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं. या हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह की होती है। एक हेल्दी और दूसरी अनहेल्दी. हेल्दी कोलेस्ट्रॉल हेल्दी सेल्स और टिश्यूज के साथ-साथ एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन बनाती है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। दिक्कत तब होती है जब शरीर में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। और सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि एलडीएल और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी और स्ट्रोक के लिए खतरनाक
जबकि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी और स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को बढ़ाता है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को समाहित करता है और इसे बाहर निकालने के लिए लिवर में वापस ले जाता है. यही कारण है कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंडे में होते हैं हेल्दी कोलेस्ट्रॉल
अंडे में हाई लेवल के कोलेस्ट्रॉल होते हैं लेकिन वह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। यह दूसरे फूड आइटम में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से काफी अलग होते हैं. जैसे फैट और अनहेल्दी फैट में कोलेस्ट्रॉल होते हैं उससे अलग होते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!