Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया रुद्रप्रयाग रैंतोली में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों की संख्या एवं संचालित हो रहे ट्रेडों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज रुद्रप्रयाग रैंतोली में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण कर संस्थान में संचालित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से जानकारी प्राप्त की एवं संस्थान में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संचालित कक्षाओं का जायजा लेते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से उनके ट्रेडों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि छात्र जिस ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उसे लगन एवं परिश्रम से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत एवं लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों का उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें ताकि जिस ट्रेड में छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं उसमें उन्हें जल्दी से जल्दी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्थान में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया जिसमें इलैक्ट्रोनिक, फीटर, वायरमैन, वैल्डर आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से मिलकर संबंधित ट्रेडों के बारे में प्रश्न भी किए गए।

जिलाधिकारी द्वारा संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों की संख्या एवं संचालित हो रहे ट्रेडों के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थान में निर्माणाधीन कार्यों की भी जानकारी ली तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि संस्थान में जो भी कार्य प्रगति पर हैं उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्यदायी संस्था से कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगदीश चंद्र ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि संस्थान में छ: ट्रेड संचालित हो रहे हैं जिनमें सभी में दो यूनिट हैं तथा 191 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि संस्थान में डबल स्टोरी भवन का कार्य प्रगति पर है जिसे वल्र्ड बैंक द्वारा 6 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है तथा कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि संस्थान शहर से दूर होने के कारण छात्रों को संस्थान में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, इसके लिए उन्होंने छात्रों के लिए आवाजाही हेतु शहर से संस्थान तक एक वाहन लगाए जाने का अनुरोध किया ताकि बच्चे समय से संस्थान में पहुँच सकें तथा आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को आश्वस्त किया कि बच्चों के आवाजाही हेतु शीघ्र ही बस लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान भाष्कर पुरोहित, अमित कुमार, शिक्षक एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!