Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने टीम के साथ किया कैंचीधाम मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण

कैचीधाम मन्दिर में श्रद्धालुओं के इजाफे को देखते हुए नये बैली ब्रिज का होगा निर्माण : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023, भवाली/नैनीताल। जिलाधिकारी ने गुरूवार को कैंचीधाम मन्दिर की परिसर का टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कैचीधाम मन्दिर का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जायेगा। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने निरीक्षण के दौरान कैंचीधाम मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कहा कि परिसर में आने व जाने का एक ही रास्ता होने की वजह से काफी भीड़ हो जाती है तथा पुल की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी हैं, इसलिए अस्थाई रूप से नये बैली ब्रिज का शीघ्र ही निर्माण किया जायेगा। इसके लिए टीम द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, ताकि मन्दिर परिसर नये बैली ब्रिज के निर्माण से आवागमन सुचारू होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कैंचीधाम मन्दिर में पुराने पोस्ट आफिस कार्यालय जो खाली पड़ा में उस स्थान पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जायेगी ताकि यातायात को पर्यटन सीजन में आवागमन हेतु सुचारू किया जा सके। जिलाधिकारी ने पुराने वैलीब्रिज मरम्मत हेतु एक लाख पचास हजार धनराशि देने के साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि पुराने ब्रिज में जहाँ-जहाँ मरम्मत की आवश्यकता है शीघ्र कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिप्रा नदी में लोगों द्वारा स्नान करने के साथ ही गन्दगी की जाती है। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी में स्नान करना प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कैचीधाम मन्दिर का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा बाईपास मार्ग पर कार्य प्रारम्भ हो जाने से भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान का होमवर्क कर लिया गया है शीघ्र ही कार्यों को धरातल पर उतरा जायेगा।

भीड बढ़ने से अनियमिताओं पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा को निर्देश दिये है कि इस क्षेत्र में जितने भी होमस्टे संचालक, दुकानदार अपने संस्थान पर रेट लिस्ट जरूर लगायें। उन्होंने कहा अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी चन्द्रशेखर जोशी, एसएसपी पंकज भटट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डे, अधिशासी अभियंता लोनिवि एमएमएस पुंडीर, एसपी सिटी जगदीश चन्द्र, एआरटीओ रश्मि भटट, अध्यक्ष नगर पालिका भवाली संजय वर्मा, मन्दिर समिति के प्रदीप साह के साथ ही आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!