Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंदेश

कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने राजस्थान सरकार पर उठाया सवाल – क्या सरकारी वेंटिलेटर निजी अस्पताल को किराये पर देना सही है ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, जयपुर। राजस्थान में कोरोना महामारी दिन-पर-दिन पैर पसारती जा रही है। राज्य के भरतपुर जिले में भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस बीच राजस्थान के भरतपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोरोना महामारी में जब सरकारी अस्पताल में लोगों को बेड नहीं मिल पा रहा है, उस समय में पीएम केयर्स फंड से मिले सरकारी वेंटिलेटर को ‘नॉन-यूज’ का हवाला देते हुए, जिंदल अस्पताल को 20 वेंटिलेटर किराए पर दे दिए हैं।

बता दें कि जिंदल प्राइवेट हॉस्पिटल है। पीएम केयर फंड्स से मिले सरकारी वेंटिलेटर्स को, निजी अस्पताल को किराए पर दिए जाने की जानकारी पर भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार पर सवाल उठाया है।

राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि कोरोना आपदा के समय राजनीति करना अच्छी बात नहीं है पर राजस्थान में दिन- दहाड़े कोरोना मरीजों को लूटा जा रहा है। राजस्थान में पीएम केयर्स फंड से आए वेंटिलेटर का गलत उपयोग हो रहा है। ये वेंटीलेटर या तो डिब्बों में बंद पड़े हैं या निजी अस्पतालों में पहुंच गए हैं, जहां उनके इस्तेमाल के लिए आपको लाखों रुपये चुकाने होंगे। भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर कहा कि पीएम केयर्स फंड द्वारा 10 वेंटिलेटर भेजे गए थे। राजस्थान में पीएम केयर्स फंड से आए सरकारी वेंटिलेटर को क्या निजी अस्पताल को किराये पर देना सही है? और अगर नहीं तो जगाइए राजस्थान सरकार को।

वहीं कुछ मरीज के परिजन ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से अस्पताल प्रशासन से पूछ रहे हैं कि पीएम केयर फंड्स से आए वेंटिलेटर कहां लगाए गए हैं? लेकिन अस्पताल प्रबंधन के पास कोई जवाब नहीं है। जिंदल अस्पताल जो हमेशा विवादों में रहा है, उसके पास 10 सरकारी वेंटिलेटर हैं। जिंदल अस्पताल इन वेंटिलेटर के लिए मरीजों से चार्ज कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ‘गैर आईसीयू वार्डों में 20 वेंटिलेटर रखे गए हैं, जबकि 20 को कोविड वार्डों के लिए रखा गया है। हमारे ऑक्सीजन प्वाइंट उपलब्धता और कैसलोएड के अनुसार हम 20 वेंटिलेटर का उपयोग करने में सक्षम नहीं थे। इसलिए, हमने इसे निजी अस्पताल को किराए पर देने का निर्णय लिया।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!