उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ उत्तर प्रदेश में एक अक्‍टूबर को करेंगे ‘रोग नियंत्रण अभियान’ का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2022, बुधवार, लखनऊउत्तर प्रदेश में संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। 11 विभागों द्वारा आपस में मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा।

इस बीच 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के निर्देश दिए हैं कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के इस तीसरे चरण को भी बेहतर ढंग से चलाया जाए। पहले अप्रैल व जुलाई 2022 में दो चरणों में यह अभियान चलाया जा चुका है।

आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और संक्रामक रोग से ग्रस्त लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौपेंगी और ऐसे लोगों का उपचार कराया जाएगा। सभी जिलों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई और जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं सिंचाई और पशुपालन विभाग सहित 11 विभाग मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर प्रभावी ढंग से काबू किया गया है। ऐसे में वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.