Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक मेला “कौथिग” पहुँचकर पुस्तकों के स्टाल का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल उत्कृष्ट जीजीआइसी परिसर में टनकपुर में लगे अब तक के सबसे बड़े पुस्तक मेला कौथिग में पहुँचकर यहां लगे पुस्तकों के स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर में लगा पुस्तक मेला कौथिग अपने आप में अनूठा है। मेले में लगे पुस्तकों के स्टाल को देखकर उन्हें सुखद अनुभूति हुई है। यह पुस्तक मेला युवाओं, छात्रों एवं साहित्य प्रेमियों में सृजन, लेखन और पठन पाठन की अभिरुचि पैदा करेगा।

मुख्यमंत्री धामी चंपावत जनपद के टनकपुर पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

कस्तूरबा गांधी और जीजीआइसी की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को मुख्यमंत्री धामी चंपावत जनपद के टनकपुर पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। टनकपुर में बने अस्थायी हेलीपैड में निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से अपराह्न 2:25 बजे पहुंचे सीएम के स्वागत के लिए हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ इंतजार कर रही थी। हेलीपैड में उतरने ही कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां से सीएम सीधे जीजीआइसी पहुंचे और पुस्तक मेला कौथिग में लगी पुस्तकों के स्टालों का निरीक्षण किया, जहां देश के 50 से अधिक प्रकाशकों की पुस्तकें रखीं हुई थीं। सीएम ने कहा कि टनकपुर में लगा पुस्तक मेला कौथिग राज्य के अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगा। यहां भारत के पड़ोसी देश नेपाल के भी प्रकाश आए हुए हैं। इसके अलावा राज्य के बड़े प्रकाशक, साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी भी मेले में शिरकत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में सरकारी पुस्तकालय खोलने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि आज देश के लिए गौरव का दिन है, क्योंकि पूरे भारत में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। अटल जी खुद में साहित्यकार एवं कवि थे। उत्तराखंड राज्य की स्थापना अटल जी ने ही की थी। भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश उन्हीं के शासन में बना था। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज बाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, वरिष्ठ नेता शिवराज कठायत, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, हेमा जोशी, भास्कर मुरारी, विद्या जुकरिया, मुकेश कलखुडिय़ा, सूरज प्रहरी, गोविंद सामंत, दीपक रजवार, सुभाष थपलियाल, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. भानीचंद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!