Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 मई 2023, बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छ: और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है।

सोमवार, 8 मई 2023 की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो तीर्थ यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से हुई थी मौत

इससे पहले रविवार को भी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र निवासी दो तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। रविवार को संजना बाई पवार (67) निवासी ग्राम गोठानिया खुर्द, तहसील पेटलावद जिला झाबुआ मध्य प्रदेश की यमुनोत्री धाम जाते समय मौत हो गई। वहीं जानकी चट्टी से यमुनोत्री जाते हुए बाला साहेब दगडू (64) निवासी बर्सली पार्क, कापरेटिव हाउसिंग सोसाइटी माणिक नगर नासिक महाराष्ट्र की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

गंगा पैदल पथ यात्रा : SDRF के जवान रहेंगे तैनात

वहीं पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा के ऋषिकेश से देवप्रयाग तक के पौराणिक पैदल पथ यात्रा को पुनर्जीवित करने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गंगा पैदल पथ यात्रा 13 मई 2023 को आयोजित होगी। आयोजन की खास बात यह है कि यात्रा के समापन पर देवप्रयाग में भव्य गंगा आरती का आयोजन भी होगा। इसके अलावा यात्रा रुट पर सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे।

जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान की पहल पर चारधाम यात्रा के पौराणिक पैदल मार्ग पर आगामी 13 मई को गंगा पैदल पथ यात्रा आयोजित होने के दृष्टिगत तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। दूरस्थ पैदल मार्ग पर जहां स्थित खराब है, उन्हें दुरस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। इस सब के बीच यह अभिनव पहल ठीक से धरातल पर साकार हो, इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति भी गठित की गई है जो यात्रा के समापन पर देवप्रयाग में गंगा आरती को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करेगी।

गंगा पैदल पथ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इसके लिए प्रचार-प्रसार समिति के गठन के अलावा उदघाटन समिति, परिवहन समिति, जलपान व स्वास्थ्य, सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआत से लेकर समापन तक एसडीआरएफ टीम, मेडिकल टीम, वन सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगी।

जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के पौराणिक पैदल मार्ग को पुर्नजीवित किए जाने की दिशा में यह पहल की गई है। कहा कि दूरस्थ गांवों में जहां मार्ग चटटानी रास्तों से गुजर होकर जाता है, वहां मार्ग ठीक किए जाने के लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। उन्होने कहा कि पैदल यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं पहले ही दुरस्त हो, इसके लिए संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!