Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

जनपद देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, आज 26 स्थानों से हटाये गए अतिक्रमण

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के दौरान राजपुर रोड पर टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार, देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए हैं, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज प्रथम टीम द्वारा मोहब्बेवाला से निरंजनपुऱ, द्वितीय टीम द्वारा धूलकोट से कुआँवाला अपने क्षेत्र में, तृतीय टीम द्वारा ब्रह्मकमल चौक राजपुर रोड से कैनाल रोड, धोरण बैण्ड, आईटी पार्क, चतुर्थ टीम द्वारा रिस्पना पुल से आईएसबीटी तक पाँचवी टीम द्वारा घंटाघर से दिलाराम चौक जाखन तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

पाँचों टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 26 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 81 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 102200 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 64 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 32000 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 75 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 55000 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के दौरान राजपुर रोड पर टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने कहा जनमानस के लिए पैदल चलना सुगम रहे इसके लिए फुटपाथ एवं सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए 05 टीमें बनाकर कार्यवाही की जा रही है तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। एक बार अतिक्रमण मुक्त किये गए स्थान पर पुनः अतिक्रमण करने वालों पर भारी अर्थदण्ड के साथ ही नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!