Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डदेहरादून

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा ‘जी-20 में जनसंपर्क की भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम किया गया आयोजित

भारतीय संस्कृति ने वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है : महानिदेशक सूचना

जी-20 की मेजबानी से भारत को दुनिया मे अलग पहचान मिली है : महानिदेशक यूकोस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2023, शनिवार, देहरादून। राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जी-20 में जनसंपर्क की भूमिका रखा गया था।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परम्परा रही है। हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते हैं। पर्यावरण संरक्षण की बात भी प्रमुखता से भारतीय विचारों में है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने प्राचीन समय से ही जीवन जीने के मंत्र दिए है। हम लोग समय के साथ अपने मूल्यों को छोड़ते जा रहे है। हमें अपने मूल्यों का संरक्षण करना जरूरी है, तभी हम विश्व को दिशा देने का काम कर सकते हैं। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को प्रयास करना होगा कि हम उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के समक्ष रख सके। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेंलन की मेजबानी भारत को मिली है, जिसकी उत्तराखंड में 1 बैठक हो चुकी है जबकि और बैठक उत्तराखंड में होनी है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं में महत्त्वपूर्ण योगदान है।

महानिदेशक यूकोस्ट प्रो० दुर्गेश पन्त ने कहा कि जी-20 की मेजबानी से भारत को दुनिया मे अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन में हिमालयी सरोकार की बात कहने का भी मौका हमे मिला है। उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में जी-20 सम्मेलन महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ० महेश कुड़ियाल, समाजसेवी अनूप नौटियाल, अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, उपाध्यक्ष ए.एन. त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सदस्य सुधाकर भट्ट, वैभव गोयल, आकाश शर्मा, अमित धस्माना, ज्योति नेगी, संजय भार्गव, बिमल डबराल, आशीष पन्त आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!