Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया सेवन वंडर्स बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित “मास्टर्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट” का शुभारम्भ

खेलने से शरीर के साथ मन भी रहता है स्वस्थ : रेखा आर्या

खेलों और खिलाड़ियों के प्रति सरकार है गंभीर : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 नवंबर 2022, शुक्रवार, देहरादून। आज खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल पहुँची जहाँ उन्होंने सेवन वंडर्स बैडमिंटन एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित “मास्टर्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी को ईगास पर्व की बधाई व शुभकामनायें भी दी। साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आये प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी बधाई व शुभकामनायें दी।

खेल मंत्री खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे इस प्रकार के आयोजन वाकई सराहनीय हैं, ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरने के साथ ही उनका शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है। खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है इसी के मद्देनज़र हमने मुख्यमंत्री खिलाडी उदीयमान उन्नीयन योजना शुरू की है साथ ही हमने 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को लेकर छात्रवर्ती योजना भी लागू की है। इस योजना का लाभ उन खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा जिनके पास अपने खेल से सम्बंधित सामग्री खरीदने के लिए धन की समस्या रहती है लेकिन इस योजना से वह अपने खेल की सामग्री खरीद सकेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष आई.सी. चावला, उपाध्याय संतोष कुमार शाह, सचिव सुशील बहुगुणा, जितेन्द्र, सुनील सिंह, डॉ० अर्चित अग्रवाल, मनोज ध्यानी, अभय उनियाल, मनमोहन सिंह, श्रीमती ज्योति शाह सहित खिलाडी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!