Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

टिहरी क्षेत्र के घनसाली क्षेत्र में डांगी-मूलगाड मार्ग पर एक बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद कार खाई में जा गिरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2020, मंगलवार। टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में डांगी-मूलगाड मार्ग पर एक बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद कार खाई में जा गिरी। हादसे में महिला और बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा ग्रामीण  घायल है। घायल का इलाज पिलखी अस्पताल में चल रहा है।

हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे डांगी गांव के पास हुआ। डांगी निवासी कनकपाल सिंह बंगारी (45 वर्ष) पुत्र सत्ये सिंह बंगारी ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। सुबह के समय वह कार लेकर पत्नी सुमति देवी (38) के साथ गांव के समीप ही ग्रामीण मार्केट की तरफ कार से निकले।

गांव से कुछ दूरी पर ही सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग पर कार की टक्कर लग गई। इसके बाद कार चला रहे कनकपाल सिंह भी संतुलन खो बैठे और कार करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान सुमति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कनकपाल और डांगी गांव के ही बुजुर्ग कमल सिंह (82) को लोगों ने पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कमल सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वाहन चालक अपने यहां डांगी में ही  कनक पाल मुक्त महा विद्यालय चलातेे हैं। मृतक पत्नी घनसाली में कम्प्यूटर सेंटर व जनसेवा केंद्र चलती थी।

सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवान घायल

चमोली जिले में जोशीमठ से औली जा रहा सेना का ट्रक कीचड़ बैंड के पास खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित दो जवान घायल हो गए। घायलों को सेना चिकित्सालय जोशीमठ में भर्ती कराया है।

जोशीमठ से सामान लेकर औली जा रहा सेना का ट्रक कीचड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर 20 मीटर खाई में जा गिरा। ट्रक में चालक सहित दो जवान मौजूद थे। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान औली के हिमविरों के मदद से घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया कि सड़क मार्ग पर नीचे की ओर बना पुस्ता ट्रक के टायर के चढ़ने के साथ ही धंस गया। इससे ट्रक खाई में जा गिरा। घायल सेना के जवानों का उपचार चल रहा है।

दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिह्नित करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ऊखीमठ, जखोली और रुद्रप्रयाग के उपजिलाधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग की ओर से किए गए सुरक्षात्मक उपायों पर रिपोर्ट मांगी।

जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ को प्रत्येक दुर्घटना के कारणों की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने, पुलिस व परिवहन विभाग को सप्ताह में एक दिन सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा राजस्व क्षेत्र में दुर्घटना होने पर पटवारी को तुरंत मौके पर जाने एवं अधिशासी अभियंता राजमार्ग को रोड कटिंग के पश्चात दो दिन के भीतर सड़क से मलबा हटाने को कहा। वहीं लोनिवि ऊखीमठ के अधीन पठाली गंगानगर वसुकेदार मोटर मार्ग में इस वर्ष दो दुर्घटना होने व विभाग के उक्त स्थल पर पूर्ण सुरक्षात्मक उपाय न करने पर संबंधित उपजिलाधिकारी को लोनिवि ऊखीमठ को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस देने के निर्देश दिए।

एआरटीओ की ओर से जनपद की सभी सड़कों का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित क्षेत्र पर किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपाय की सूची विभागावार तैयार की गई है। इस पर डीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कहा जनपद में आरटीओ पास करने के लिए 33 सड़कें लंबित है, विभाग सभी आपत्तियों को दूर कर अग्रिम कार्यवाही करें। इस अवसर पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एआरटीओ मोहित कोठारी, एसडीएम सदर वृजेश तिवारी, जखोली एन.एस नगन्याल, ईई राजमार्ग जितेंद्र कुमार, लोनिवि इंद्रजीत बोस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!