Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में हुए 16 हजार करोड़ के एमओयू , 400 करोड़ की हो चुकी है ग्राउंडिंग : रेखा आर्या

देवभूमि में आयुष और वेलनेस क्षेत्र में हैं अपार संभावनायें, उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस से प्राप्त होगी आर्थिक मजबूती : रेखा आर्या

पहाड़ी जनपदों को भी आयुष ने किया कवर, निवेशकों के लिए देवभूमि है उद्योग लगाने के लिए मुफीद स्थान : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। आज देवभूमि में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के सेसन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। जानकारी देते हुए बताया कि आज के सत्र में आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में 16 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमे 400 करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। साथ ही बताया कि आयुष ने पहाड़ी जनपदों को कवर करने का काम किया है।आज निवेशकों के लिए उद्योग लगाने के लिए देवभूमि एक बेहतर स्थान रखता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस से आर्थिक मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में निवेश की बहुत संभावना है। उन्होनें सभी निवेशकों से प्रदेश में निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहाँ के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज राज्य में रोड कनेक्टिविटी, संचार सुविधा, एयर कनेक्टिविटी, पेयजल सुविधा, विधुतीकरण की सुविधायें मौजूद हैं। एक निवेशक के लिए इन सारी सुविधाओं का होना बेहद अनुकूल हैं। मंत्री रेखा आर्या ने सभी निवेशकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी राज्य में निवेश करें और आप सभी की हर संभव मदद करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!