Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डनैनीताल

समाज में लिंग भेद की भावना को खत्म करने की है जरूरत : रेखा आर्या

समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सदैव ही रहा है उल्लेखनीय योगदान : रेखा आर्या

जिले की प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 25 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करने के साथ ही 1200 बालिकाओं को सेनेटरी पैड और 30 महिलाओं को महालक्ष्मी किट किये वितरित

बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाते हुए देश व प्रदेश का नाम कर रही है रोशन : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023, हल्द्वानी। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के सुअवसर पर हल्द्वानी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और आँगनबाड़ी कार्यक्रतियो ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया और कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है, हमें उनके योगदान को भूलना नही चाहिए। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के सशक्तिकरण से आगे बढ़कर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सम्मान देने का एक अवसर है।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे समाज मे बेटियों का जन्म होना कभी अभिशाप माना जाता था लेकिन बदलते समय व बढ़ते शिक्षा के संसाधनों के कारण आज इस अभिशाप को बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए तोड़ने का कार्य किया है।आज हमें अभी भी यह महसूस होता है कि समाज मे लिंग भेद की भावना कहीं न कहीं मौजूद है जिसे पूरी तरह खत्म करने के लिए हर माता-पिता और हमारे समाज को आगे आना होगा ताकि हम यह कह सके कि हमारी बेटियां बेटों से कम हैं क्या। आज हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपनी काबिलियत दिखाई है साथ ही अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी हैं। हमारी बेटियों ने अपनी मेहनत,लगन व दृढ़ इच्छाशक्ति से आज यह साबित कर दिया है कि वह आज कुछ भी करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी बेटियों ने आज यह साबित कर दिया है कि शिक्षा आज हमारा सबसे बड़ा हथियार है और इसी के बलबूते हम हर चुनोती का मुकाबला कर सकते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा व विधानसभा में 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। निश्चित ही आने वाले समय मे हमारी भागीदारी यहाँ पर बढ़ेगी और हम एक सशक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। साथ ही कहा कि आज हमारी बेटियाँ हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

साथ ही बालिका दिवस के इस कार्यक्रम में बेटियों की अधिक प्रतिभागिता इस बात का संकेत है कि बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। वहीं इस दौरान 25 मेधावी बालिकाओं व उनकी माताओं को सम्मानित किया, साथ ही 1200 बालिकाओं को सेनेटरी पैड और 30 महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया, जिला महामंत्री रंजन बगेली, जिला महामंत्री नवीन भट्ट,अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र बाली, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री वीरेन्द्र जायसवाल, डीपीओ मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा जोशी सहित विभागीय अधिकारीगण, पार्टी कार्यकर्ता, आँगनबाड़ी बहनें व समस्त छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!